फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Budget of Rs 1 crore each for four new government engineering colleges

यूपी: चार नए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों को एक-एक करोड़ का बजट, एकेटीयू ने प्रस्ताव पर दी मंजूरी

Sat, 14 Oct 2023 06:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 14 Oct 2023 06:39 PM IST
सार

यह राशि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से दी जाएगी। शुक्रवार को कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता में हुई वित्त समिति की बैठक में इस पर मुहर लगी।

विज्ञापन
UP: Budget of Rs 1 crore each for four new government engineering colleges
AKTU - फोटो : social media

विस्तार

प्रदेश में चार नए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों गोंडा, बस्ती, मिर्जापुर व प्रतापगढ़ को वेतन व गैर वेतन मद में एक-एक करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। उन्हें यह राशि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से दी जाएगी। शुक्रवार को कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता में हुई वित्त समिति की बैठक में इस पर मुहर लगी।

विज्ञापन


इससे इन संस्थानों में निर्माण व नियुक्तियों दोनों को गति देने में सहयोग मिलेगा। इस साल से यहां पर प्रवेश हुए हैं और पठन-पाठन की शुरुआत हुई है। वित्त समिति ने इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज (आईईटी), फैकेल्टी ऑफ आर्कीटेक्चर (एफओए), सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज (कैस) के नॉन गेट एमटेक और पीजी छात्रों को टीचिंग असिस्टेंट फेलोशिप देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इससे इन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई आगे बढ़ाने में काफी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन


वहीं बैठक में विश्वविद्यालय में खरीद के लिए केंद्रीय व विभागीय क्रय समिति गठित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में दो वर्चुअल क्लास रूम बनाने, एमबीए शिक्षकों को वेतन भुगतान के लिए बजट आवंटित किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय के सभी कर्मचरियों को पहली तारीख को वेतन भुगतान सुनिशित करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आईईटी में बन रहे स्टेडियम के संचालन और कर्मचारी व कोच नियुक्त करने की व्यवस्था, एफओए में नई बस खरीदने को भी मंजूरी दी गई। बैठक में वित्त अधिकारी सुशील कुमार गुप्ता, श्रीनिवास त्रिपाठी, परीक्षा नियन्त्रक प्रो. राजीव कुमार, एफओए की प्राचार्या प्रो. वंदना सहगल, एओ सुशील कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed