फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Up Budget 2021: The government failed to create new employment opportunities, everyone stopped the BJP's farewell budget: Akhilesh

Up Budget 2021: रोजगार देने में नाकाम रही सरकार, सबको रुला गया भाजपा का विदाई बजट : अखिलेश

Mon, 22 Feb 2021 07:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 22 Feb 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Up Budget 2021: The government failed to create new employment opportunities, everyone stopped the BJP's farewell budget: Akhilesh
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि विधानसभा में पेश किया गया बजट पूरी तरह निराशाजनक और जनहित की घोर उपेक्षा करने वाला है। भाजपा ने जनता को गुमराह करने वाली घोषणाएं की हैं। सच तो यह है इस पेपर लेस बजट में किसान, मजदूर, युवा, महिला व कारोबारी किसी के भी हाथ कुछ नहीं आया। सबके हाथ खाली रह गए। भाजपा का ये विदाई बजट सबको रूला गया है। वहीं सदन में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भी इस बजट की आलोचना करते हुए इसे अर्थहीन व निराशाजनक बताया।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने जाते-जाते झूठे वादों की झड़ी लगाई है और किसानों, नौजवानों, महिलाओं तथा व्यापारियों सभी को धोखा दिया है। भाजपा के बजट से गरीबों को नहीं अमीर और उद्योगपतियों को और ज्यादा लाभ मिलेगा। बढ़ती मंहगाई पर नियंत्रण का कोई संकेत नहीं है। बजट में विकास की दिशा नदारद है। अखिलेश यादव ने कहा कि आज किसान संकट में है और वह परेशान है। डीजल और पेट्रोल की कीमत आसमान छू रही है। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के बारे में कोई घोषणा नहीं है। दुग्ध समितियों के 2 साल से बकाए पैसे के भुगतान का कोई प्रावधान इस बजट में नहीं है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि रोजगार के नए अवसर सृजित करने में भाजपा सरकार फेल हुई है। बढ़ती ऊर्जा की आवश्यकताओं को भाजपा ने बजट में अनदेखी की है। उन्होंने कहा इस बजट से जनता की परेशानियां कम नहीं होंगी। इससे भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश भी बढ़ेगा। सपा सरकार बनने पर जनहित की योजनाएं गति पाएंगी और लोगों में खुशहाली आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थहीन बजट में किसान, रोजगार व महिला सुरक्षा नदारद : रामगोविंद

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने योगी सरकार के बजट को अर्थहीन और निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि महंगाई व मुद्रास्फीति जोड़कर देखें तो यह पिछले वर्ष के मुकाबले छोटा बजट है। इसमें किसानों की आय दोगुनी करने का कोई उल्लेख नहीं है। बजट में किसानों की बिजली दरों में कमी, गन्ना मूल्य में वृद्धि, डीजल और रसोई गैस के मूल्य में कटौती का एलान नहीं है।

 चौधरी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि पिछले वर्ष 5.12 लाख करोड़ का बजट था, जबकि इस बार यह 5.50 लाख करोड़ का है। 2020-21 के सितंबर व अक्तूबर में मुद्रा स्फीति 7.6 फीसदी थी। इस लिहाज से बजट राशि 7.3 फीसदी अधिक होने का दावा ठीक नहीं है। सरकार ने बजट को समग्र विकास के लिए समर्पित तो बताया पर इसका अर्थ नहीं बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले चार बजट में कोई विकास नहीं दिखाई दिया। यह बजट भी धरातल पर दिखाई नहीं देगा। इसीलिए पेपरलेस पेश किया गया।

उन्होंने सवाल उठाया कि राज्यपाल का अभिभाषण क्यों पेपर लेस नहीं था। बजट में रोजगार, नौकरीपेशा व किसानों के लिए कुछ नहीं है। यह जनहित की उपेक्षा करने वाला बजट है। जो सरकार दो साल से दुग्ध समितियों को भुगतान नहीं कर सकी, तीन साल से गन्ना मूल्य बढ़ाने के साथ ही भुगतान नहीं कर सकी, उससे बजट में क्या उम्मीद की जा सकती है। सरकार ने पब्लिक के हाथ में झुनझुना पकड़ा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed