{"_id":"69d7b7b44bbd7676fe07fe36","slug":"up-bsp-to-again-demonstrate-strength-on-ambedkar-jayanti-several-lakh-people-may-gather-in-lucknow-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आंबेडकर जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी बसपा, लखनऊ में जुट सकते हैं कई लाख लोग; आकाश आनंद को लेकर ये प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आंबेडकर जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी बसपा, लखनऊ में जुट सकते हैं कई लाख लोग; आकाश आनंद को लेकर ये प्लान
Thu, 09 Apr 2026 07:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:59 PM IST
सार
BSP mega rally: 14 अप्रैल को होने वाली आंबेडकर जयंती पर बसपा एक बार फिर से शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। यूपी के अलावा कई राज्यों में रैली होगी।
विज्ञापन
14 अप्रैल को बड़ी रैली की तैयारी में बसपा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर राजधानी में फिर से शक्ति प्रदर्शन करेगी। गोमतीनगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में प्रदेश के सभी 18 मंडलों के कार्यकर्ता और समर्थक जुटेंगे तो वहीं दूसरी ओर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद छत्तीसगढ़ के रायपुर में रैली को संबोधित करेंगे। इसी तरह अन्य राज्यों में भी वरिष्ठ पदाधिकारियों को वृहद तरीके से जयंती मनाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के नाम संदेश जारी कर सकती हैं। फिलहाल उनका जनसभा करने का कार्यक्रम अभी तक तय नहीं हुआ है, जिसकी वजह से यह माना जा रहा है कि बसपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ सभी 18 मंडलों के पदाधिकारी आंबेडकर पार्क में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए पूरी राजधानी को पोस्टर बैनर से पाटने की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर बसपा सुप्रीमो डॉ. आंबेडकर द्वारा दिए गए आरक्षण के अधिकार में गड़बड़ी करने पर विपक्ष पर हमला बोलेंगी। इसके अलावा सपा द्वारा गांव-गांव में आंबेडकर जयंती मनाने को लेकर भी निशाना साधेंगी।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी दिशा-निर्देश देकर चुनावी बिगुल फूंकेंगी। पार्टी द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जिलों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों से राजधानी आने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम में करीब 2 लाख लोगों की भीड़ जुटने का अनुमान है। इसके लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।