फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BSP begins preparations for Uttarakhand elections, organizational changes to follow after Akash Anand's re

यूपी: उत्तराखंड के चुनावों के लिए बसपा ने शुरू की तैयारी, आकाश आनंद की वापसी के बाद होगा संगठन में बदलाव!

Sun, 04 Oct 2026 07:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 04 Oct 2026 07:14 PM IST
सार

Akash Anand return:बसपा उत्तराखंड चुनावों को गंभीरता के साथ लड़ेगी। पार्टी अच्छी प्रत्याशियों को तरजीह देगी। दूसरी ओर एक बार फिर से आकाश आनंद की वापसी की तैयारी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
UP: BSP begins preparations for Uttarakhand elections, organizational changes to follow after Akash Anand's re
आकाश आनंद की हो सकती है पार्टी में वापसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तराखंड में योग्य उम्मीदवारों को ही विधानसभा चुनाव में टिकट देने को कहा है। रविवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने चुनाव आयोग के एसआईआर पुनरीक्षण के बाद वोटर लिस्ट की ताजा स्थिति की समीक्षा भी की और जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटे हैं, उन्हें दोबारा जुड़वाने को कहा ताकि गरीब, युवा, महिलाएं व कमजोर तबके के लोग वोट देने के संवैधानिक अधिकार से वंचित न रहें।

विज्ञापन


बैठक के दौरान पदाधिकारियों की रिपोर्ट मिलने पर उन्होंने उत्तराखंड सरकार की गरीब व जनविरोधी कार्यशैली की निंदा करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनहित पर कम ध्यान देकर बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों के हित के प्रति ज्यादा समर्पित लगती है। यह चुनाव का अहम मुद्दा बनेगा। उन्होंने मतदाता सूची की एसआईआर के बाद पोलिंग बूथ स्तर तक की कमेटियों के पुनर्गठन को युद्धस्तर पर पूरा करने के कार्य की समीक्षा की तथा कमियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि एसआईआर के बाद उत्तराखंड में करीब 9 लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।

विज्ञापन

9 अक्तूबर से पहले आकाश की वापसी के आसार

UP: BSP begins preparations for Uttarakhand elections, organizational changes to follow after Akash Anand's re
ईशान आनंद फिलहाल आकाश आनंद की भूमिका में हैं। - फोटो : अमर उजाला

वहीं दूसरी ओर पार्टी में आकाश आनंद की वापसी 9 अक्तूबर से पहले होने के आसार हैं। सूत्रों के मुताबिक आकाश ने मायावती से बीते दिनों मुलाकात भी की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर माफी मांगने और पार्टी में दोबारा सेवा करने का मौका देने का अनुरोध किया था। मायावती ने आकाश को हटाने के बाद उनके छोटे भाई ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। पहले यह पद आकाश के पास था। आकाश की वापसी होने पर पार्टी संगठन में उच्च स्तर पर फिर फेरबदल भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed