फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BSP active in preparations for the 2027 Assembly elections; Satish Chandra Mishra entrusted with Election

UP: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में BSP सक्रिय, सतीश चन्द्र मिश्र को चुनाव आयोग संबंधी जिम्मेदारी

Wed, 19 Aug 2026 12:28 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 19 Aug 2026 12:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में बहुजन समाज पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी सर्वसमाज को जोड़ने और विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने पर जोर दे रही है। वरिष्ठ नेता सतीश चन्द्र मिश्र को चुनाव आयोग से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
UP: BSP active in preparations for the 2027 Assembly elections; Satish Chandra Mishra entrusted with Election
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी केे राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की जिम्मेदारियों में इजाफा किया है। पार्टी ने उनको लीगल व मीडिया आदि के साथ अब चुनाव आयोग संबंधी कार्यों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी साैंपी गयी है। मायावती ने कहा कि आगामी विधानसभा आमचुनाव के दौरान कई मायने में सतीश चंद्र मिश्रा की अहम भूमिका रहेगी।

बसपा सुप्रीमो ने बुधवार को अपने इस फैसले की जानकारी देने के साथ कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बसपा के जनाधार को सर्वसमाज में बढ़ाने के साथ पार्टी उम्मीदवारों के चयन व उनके नामों की पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों में घोषणा करने आदि की प्रक्रिया भी चल रही है।

विज्ञापन


इसे लेकर विरोधी पार्टियों में काफी बेचैनी है। सत्ताधारी दल भाजपा व अन्य विरोधी पार्टियों में भी अब अनवरत बदलाव होना भी स्वाभाविक है। वैसे बसपा ने सर्वसमाज में से खासकर ब्राह्मण समाज को भी पार्टी में वर्ष 2007 की तरह बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की तैयारी के हिसाब से उम्मीदवार बनाना जब से शुरू किया है, तब से विरोधी पार्टियों में इसको लेकर चर्चा व चिंता है। उनके हथकंडों से बहुजन समाज के लोगों को लगातार सजग व सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

कई अहम पदों पर रहे

बता दें कि सतीश चंद्र मिश्रा लंबे अर्से से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। वह बसपा शासनकाल में यूपी के महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के कई बार अध्यक्ष, बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं कई बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। पार्टी में ब्राह्मणों को जोड़ने की जिम्मेदारी भी उनके पास रही है। बीते चुनावों में उनके ब्राह्मण सम्मेलनों ने खासी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने ब्राह्मणों के फर्जी एनकाउंटर का मुद्दा उठाया था। बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे का केस लड़ने का फैसला भी लिया था। उनके बेटे कपिल मिश्रा भी पार्टी के साथ जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed