फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   UP: Body of BAMS student found hanging in hostel room, father says someone killed her and hung her, she cannot

यूपी : हॉस्टल के कमरे में लटकी मिली बीएएमएस छात्रा की लाश, पिता बोले- किसी से मारकर लटकाया, जान नहीं दे सकती

Mon, 01 Dec 2025 09:47 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला संवाद, गोंडा
अमर उजाला संवाद, गोंडा Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 01 Dec 2025 09:47 PM IST
सार

गोंडा के एससीपीएम आयुर्वेदिक कॉलेज हॉस्टल में बीएएमएस छात्रा महविश खानम का शव कमरे में लटका मिला, जिसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। छात्रा के पिता ने आत्महत्या से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
UP: Body of BAMS student found hanging in hostel room, father says someone killed her and hung her, she cannot
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

गोंडा में हारीपुर स्थित एससीपीएम आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्रावास में सोमवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब बीएएमएस द्वितीय वर्ष की छात्रा महविश खानम (22) का शव हॉस्टल के कमरे में लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। छात्रा के पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन


बलरामपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीजान पुरवा निवासी मोहम्मद जहीन खां की बेटी महविश खानम एससीपीएम आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा थी। छात्रा हॉस्टल के जी-आठ नंबर कमरे में दो अन्य छात्राओं के साथ रहती थी।
विज्ञापन


 

क्लास के समय कमरे में अकेली रह गई थी छात्रा

सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे महविश की रूममेट्स ने उसे क्लास के लिए चलने को कहा, लेकिन उसने अस्वस्थ होने की बात कहते हुए जाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों छात्राएं क्लास चली गईं। शाम को जब वे वापस लौटीं, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर कोई उत्तर नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने दरवाजे पर जोर दिया, जिससे दरवाजा खुल गया।
 

खिड़की की ग्रिल से लटकता मिला शव

कमरे में दाखिल होते ही दोनों छात्राएं चौंक गईं। महविश का शव बेड की चादर के सहारे खिड़की की ग्रिल से लटका हुआ था। तुरंत कॉलेज प्रशासन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य एकत्र किए।घटना की गंभीरता देखते हुए एएसपी मनोज रावत और सीओ सदर आनंद कुमार राय भी मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया।
 
विज्ञापन

पिता बोले-मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती

मृतका के पिता मोहम्मद जहीन खां ने रोते हुए कहा कि मेरी बेटी को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। न पढ़ाई को लेकर, न घर को लेकर। वह आत्महत्या नहीं कर सकती। शव की स्थिति देखकर लगता है कि उसकी हत्या की गई है। उसका पैर टेढ़ा मुड़ा हुआ था, वह खुद फंदे पर नहीं चढ़ सकती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed