Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Body of an inmate convicted of murdering his wife found hanging in prison; two officials, including a depu

यूपी: कारागार में पत्नी की हत्या के दोषी बंदी का शव लटका मिला, डिप्टी जेलर समेत दो निलंबित; जांच के आदेश

Wed, 25 Nov 2026 10:00 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 25 Nov 2026 10:00 PM IST
सार

लखनऊ की आदर्श कारागार में पत्नी की हत्या के दोषी बंदी राजू उर्फ अब्बास का शव बैरक के पीछे लटका मिला। जेल प्रशासन इसे आत्महत्या मान रहा है। ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में डिप्टी जेलर और बैरक प्रभारी निलंबित किए गए हैं। मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
UP: Body of an inmate convicted of murdering his wife found hanging in prison; two officials, including a depu
बंदी राजू उर्फ अब्बास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदर्श कारागार में बंदी राजू उर्फ अब्बास (32) का शव बुधवार सुबह बैरक के पीछे शौचालय के पास दीवार पर लगे पाइप से चादर के सहारे लटका मिला। जेल प्रशासन इसे आत्महत्या मान रहा है। ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में लॉकिंग प्रभारी व डिप्टी जेलर मदन गोपाल और बैरक प्रभारी राजेश कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, जेल वार्डर अतीक अहमद के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


मूलरूप से बस्ती के लालगंज क्षेत्र के बनकटी निवासी राजू को नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने नौ अगस्त 2018 को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। 20 जून 2025 को अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जेल में अच्छे व्यवहार के चलते उसे आदर्श बंदी घोषित किया गया था। इसके बाद 29 अक्तूबर 2025 को नोएडा जेल से मॉडल जेल स्थानांतरित किया गया था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब छह बजे बंदियों की गणना के दौरान राजू की संख्या कम मिली। तलाश करने पर उसका शव बैरक के पीछे मिला। सूचना पर जेल डीआईजी डॉ. रामधनी समेत वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने जुटाए। जेल प्रशासन ने बंदी के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

डीआईजी ने बंदियों और अधिकारियों के बयान लिए

डीआईजी ने स्वागत भवन के बंदियों के साथ लॉकिंग प्रभारी मदन गोपाल, जेलर और वरिष्ठ जेल अधीक्षक से भी पूछताछ की। शुरुआती जांच में ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर लॉकिंग प्रभारी मदन गोपाल और बैरक प्रभारी को निलंबित किया गया। जेल सूत्रों के मुताबिक, जांच रिपोर्ट के आधार पर दो अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

 

 

बेटे और सास के सामने चाकू मारकर पत्नी की हत्या की थी

नोएडा के सेक्टर-20 हरौला में रहने वाले राजू ने चार अगस्त 2018 को सेक्टर-5 में सड़क पर तीन साल के बेटे और सास के सामने पत्नी रूबी (28) की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। रूबी ने पांच साल पहले उससे प्रेम विवाह किया था।

पहले पति रफीक के नोएडा आने के बाद राजू पत्नी पर शक करने लगा था। इसी विवाद के चलते रूबी मायके में रहने लगी थी। घटना के दिन बाजार जाते समय राजू बेटे को अपने साथ ले जाने लगा। रूबी के विरोध करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।

 

18 नवंबर को जिला जेल में भी हुई थी बंदी की मौत

इससे पहले 18 नवंबर की देर रात गोसाईंगंज जिला जेल में सुल्तानपुर निवासी विचाराधीन बंदी अवनीश जायसवाल (30) का शव बैरक के शौचालय में तौलिये के सहारे लटका मिला था। उस पर प्रेमिका की हत्या का आरोप था।

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। घटना के बाद बैरक प्रभारी निलंबित और तीन हेड वार्डर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed