फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board result will be declared tomorrow: High school result will be declared at 2 pm and Intermediate result will be declared at 4 pm

UP Board Result : आज दोपहर दो बजे हाईस्कूल और शाम चार बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट होगा घोषित

Sat, 18 Jun 2022 12:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 18 Jun 2022 12:23 AM IST
सार

दोनों रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज में घोषित किए जाएंगे। इस बार दोनों परीक्षाओं में कुल 51,92, 616 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in तथा एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
UP Board result will be declared tomorrow: High school result will be declared at 2 pm and Intermediate result will be declared at 4 pm
UP Board Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की दसवीं (हाईस्कूल) व 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 2022 का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा। परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in के साथ ही results.amarujala.com पर देखा जा सकेगा।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर 2 बजे और इंटरमीडिएट का रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। दोनों रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज में निदेशक सरिता तिवारी और सचिव दिव्यकांत शुक्ला द्वारा घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट के साथ मार्क्सशीट की कॉपी भी यूपी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकेगी। इस बार दोनों परीक्षाओं में कुल 51,92,616 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें हाईस्कूल में 25,25,007 और इंटरमीडिएट में 22,50,742 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। बाकी परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे थे।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों के फोन पर आएगा मैसेज  
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यूपी बोर्ड इस बार मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर रिजल्ट की जानकारी देगा। परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के जिन परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन नंबर बोर्ड के रिकॉर्ड में हैं, उनके नंबरों पर रिजल्ट का मैसेज भेजने की व्यवस्था की गई है। यह इसलिए हो रहा है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी तकनीकी कारण से रिजल्ट देखने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के नतीजे देखें अमर उजाला डॉट कॉम पर
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result (https://results.amarujala.com/board/up-board/up-board-10th-result-2022) पर क्लिक करें।  

मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result(https://results.amarujala.com/board/up-board/up-board-10th-result-2022) पर क्लिक करें।

UP Board 10th 12th Result: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर ही आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
  • जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
  • 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।

सीएम योगी ने दिए थे निर्देश

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठकर यूपी बोर्ड के परिणाम को समय पर जारी करने के निर्देश दिए थे। इसके मद्देनजर माना जा रहा है कि बोर्ड ने परिणाम शनिवार को जारी करने का फैसला लिया है।  

रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से भी देखा जा सकेगा परिणाम
जो परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। यूपी बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों ने पहले ही बता दिया था कि 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे जून में ही घोषित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed