फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board Result 2025: Two brilliant students of Ayodhya made it to the top ten list of UP in high school.

UP Board Result 2025: हाईस्कूल में अयोध्या के दो मेधावियों ने यूपी की टॉप टेन लिस्ट में बनाया स्थान

Fri, 25 Apr 2025 01:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 25 Apr 2025 01:59 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में अयोध्या जिले के दो मेधावियों ने प्रदेश की टॉप टेन की लिस्ट में जगह बनाई। वहीं, इंटरमीडिएट में किसी भी छात्र को टॉप टेन में जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन
UP Board Result 2025: Two brilliant students of Ayodhya made it to the top ten list of UP in high school.
अनूप कुमार और कशफ फातमा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार जिले का निराशाजनक परिणाम सामने आया है। हाईस्कूल टॉप टेन प्रदेश की सूची में एक छात्रा और एक छात्र ही स्थान बना पाने में कामयाब हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में किसी भी छात्र को टॉप टेन में स्थान नहीं मिली है।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी सूची के अनुसार माधव सर्वोदय इंटर कालेज, उसरू अमौना के छात्र अनूप कुमार को प्रदेश की टॉप टेन सूची में 39वां स्थान हासिल हुआ है। अनूप कुमार को 600 में 579 अंक मिले हैं। उन्होंने कुल 96.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जबकि कनौसा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा कशफ फातमा को हाईस्कूल टॉप टेन में स्थान मिला है।
विज्ञापन


कशफ को 600 में से 578 अंक मिले हैं। कशफ का कुल प्राप्तांक प्रतिशत 96.33 है। इसके अलावा इंटरमीडिएट के नतीजों में एक भी छात्र प्रदेश की टॉप 10 लिस्ट में स्थान नहीं बना सका है। जिले में कुल 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार 79,206 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें हाईस्कूल के 39,713 और इंटरमीडिएट के 39,493 छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed