{"_id":"6623a02088eedf4d4d079667","slug":"up-board-result-2024-cm-yogi-adityanath-congratulates-students-passed-class-10th-and-12th-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- आप सभी नए यूपी का भविष्य हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- आप सभी नए यूपी का भविष्य हैं
Sat, 20 Apr 2024 04:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:29 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें 'नए उत्तर प्रदेश' का स्वर्णिम भविष्य बताया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है और साथ ही उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए परिश्रम, लगन और धैर्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बहराइच जिले में हाईस्कूल में तीन और इंटर के एक मेधावी ने यूपी की टॉप टेन लिस्ट में बनाई जगह
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, सीतापुर की प्राची ने हाईस्कूल व शुभम ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में किया टॉप
आप सभी 'नए उत्तर प्रदेश' का स्वर्णिम भविष्य हैं। ऐसे ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हों, यही कामना है। मां शारदे की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को यूपी बोर्ड ने दसवीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की है जिसमें दसवीं में 89.55 प्रतिशत तो इण्टर में 82.60 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।