फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board result 2020 High School Toppers Riya Jain Abhimanyu Verma Yogesh Pratap Singh

UP Board result 2020: 10वीं में इन छात्रों ने मारी बाजी, टॉप पांच में बनाई जगह

Sat, 27 Jun 2020 05:57 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 27 Jun 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
UP Board result 2020 High School Toppers Riya Jain Abhimanyu Verma Yogesh Pratap Singh
UP Board 10th results 2020 - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं "विद्यां ददाति विनयं विनयाद् याति पात्रताम्। पात्रत्वात् धनमाप्नोति धनात् धर्मं ततः सुखम्॥" उत्तर प्रदेश बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के परिणामों के साथ ही विद्यार्थियों ने विद्या के प्रति समर्पण का एक नायाब उदाहरण पेश किया है। शनिवार को यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में पंजीकृत कुल 5611072 परीक्षार्थियों में से 5130481 परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें हाईस्कूल में 3024632 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 279656 अनुपस्थित रहे, जबकि 2744976 शामिल हुए थे। 

विज्ञापन


भले ही परीक्षाफल आत्म विश्लेषण का माध्यम मात्र होता हो, लेकिन इसमें अव्वल आने की होड़ तो विद्यार्थियों में लगी ही रहती है। अथक प्रयास और कड़ी लगन के साथ सभी विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी करते हैं। हालांकि इनमें से भी सबसे अधिक और सही दिशा में मेहनत करने वाले छात्र के परिणाम सबसे अच्छे आते हैं। इस बार भी प्रदेश में विद्यार्थियों ने लाखों परीक्षार्थियों से ऊपर उठकर प्रदेश में अपने लिए विशेष स्थान बनाया है। हम बात कर रहे हैं 10वीं कक्षा की परीक्षा में सफल होकर प्रदेश में टॉप पांच की रैंकिंग में अपना स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों की। आगे विस्तार से पढ़िए इन छात्रों के बारे में-
विज्ञापन


सबको पछाड़कर श्रीराम इंटर कॉलेज की रिया जैन बनीं टॉपर
इस बार हाईस्कूल में बड़ौत (बागपत) की रिया जैन ने हाईस्कूल में प्रदेश में 96.67 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया है। रिया जैन बड़ौत के श्रीराम इंटर कॉलेज की छात्रा है। रिया जैन ने 96.67 फीसदी नंबरों के साथ टॉप किया है। और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन




अभिमन्यु ने जिले में प्रथम और राज्य में पाया दूसरा स्थान
दसवीं की परीक्षा में दूसरा स्थान अभिमन्यु वर्मा का रहा है। उन्होंने 95.83 फीसदी अंकों के साथ जिले में भी टॉप किया है। वह साई इंटर कॉलेज लखपेड़वाबाग, बाराबंकी के विद्यार्थी हैं। और पढ़ें...

बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह ने मारी बाजी
बाराबंकी जिले के ही योगेश प्रताप सिंह ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वह जिले के सद्भावना इंटर कॉलेज के छात्र हैं। और पढ़ें...

गौरव ने बढ़ाया जिले का मान
हाईस्कूल की परीक्षा में मुरादाबाद जिले में टॉप करने के साथ ही चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के छात्र गौरव ने पूरे राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया है। गौरव का कहना है कि ग्रुप स्टडी में बच्चों को पढ़ाई करने से लाभ होता है। अकेले पढ़ने पर केवल वही चीजें पढ़ पाते हैं जिनके बारे में हमें पहले से जानकारी होती है। गौरव विज्ञान के विषय में आगे की पढ़ाई कर भविष्य में शिक्षण के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। और पढ़ें...

94.83 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे शोभित
कानपुर के शोभित कुमार ने 94.83 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कुल 600 में से 569 अंक प्राप्त किए हैं। शोभित अनुभव इंटर कॉलेज मुरलीपुर के छात्र हैं। और पढ़ें...

शिवानी वर्मा को मिला चौथा स्थान
गौरव और शोभित के अलावा मोहम्मदाबाद की शिवानी वर्मा ने भी 94.83 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है। शिवानी सरदार सिंह कॉनवेंट इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। और पढ़ें...

नितेश कुमार को मिला पांचवां स्थान
बाराबंकी जिले के नितेश कुमार ने 94.67 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया। वह श्री सांई इंटर कॉलेज, जैदपुर बाराबंकी के छात्र हैं। और पढ़ें...


डॉक्टर बनकर सेवा करना चाहती हैं अंशिका बघेल
नितेश के साथ ही पांचवें स्थान पर फतेहाबाद की अंशिका बघेल ने भी 94.67 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता हासिल की है। सामान्य परिवेश में पढ़ाई करने वाली अंशिका के पिता एक स्कूल में कार्यरत हैं। अंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय गुरु और परिवारीजनों को दिया। उनका सपना एक चिकित्सक बनने का है। और पढ़ें...

प्रतिदिन 15 किमी का सफर करके स्कूल जाती थीं हिमांशी, टॉप पांच में बनाई जगह
फतेहपुर की हिमांशी विश्वकर्मा ने भी हाईस्कूल में प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। रघुवंशपुरम स्थित सरस्वती बाल मंदिर की छात्रा हिमांशी ने 600 में से 568 अंक प्राप्त किए हैं। हिमांशी केशवपुर गांव में रहती हैं। उनका गांव स्कूल से 15 किलोमीटर दूर है। रोज तीन किलोमीटर साइकिल चलाकर उनके पिता शिव प्रसाद उर्फ पप्पू विश्वकर्मा हिमांशी को हाईवे तक छोड़ने जाते हैं। जहां से वह बस पकड़कर स्कूल पहुंचती हैं। और पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed