{"_id":"601a48548ebc3e3b0a344197","slug":"up-board-practical-examination-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में आज नहीं शुरू हो सकी यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा, देर रात आई शिक्षक व छात्रों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में आज नहीं शुरू हो सकी यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा, देर रात आई शिक्षक व छात्रों की सूची
Wed, 03 Feb 2021 12:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ में बुधवार से यूपी बोर्ड के इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं शुरू हो सकी। परीक्षा कराने के लिए दूसरे मंडल से आने वाले शिक्षकों की सूची और छात्रों के रोल नंबर मंगलवार देर रात परीक्षा कार्यालय पहुंचे। जिसके बाद इन्हें स्कूलों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद ही परीक्षा की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
राजधानी में तीन से 12 फरवरी के बीच प्रयोगात्मक परीक्षा होनी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से स्कूलों को शिक्षकों और छात्रों की सूची का लिफाफा दिया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षकों और छात्रों की सूची न होने से तीन फरवरी को किसी भी स्कूल में प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं कराई जाएगी। स्कूलों के अनुसार परीक्षा अगले सोमवार से ही कराना संभव है। शिक्षकों से संपर्क कर परीक्षा की तिथि व समय तय किया जाएगा, जिसे सभी छात्रों को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन