{"_id":"660eb077724b3b87c10af5a3","slug":"up-board-now-e-mail-and-mobile-number-will-have-to-be-given-in-the-admission-application-for-class-9th-to-12t-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: अब नौवीं से 12वीं के प्रवेश आवेदन में ही देना होगा ई-मेल और मोबाइल नंबर, इसलिए बनाई गई ये व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: अब नौवीं से 12वीं के प्रवेश आवेदन में ही देना होगा ई-मेल और मोबाइल नंबर, इसलिए बनाई गई ये व्यवस्था
Fri, 05 Apr 2024 06:45 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 05 Apr 2024 06:45 AM IST
सार
यूपी बोर्ड में कक्षा 9 से लेकर 12 तक में प्रवेश लेने वाले छात्रों को अब अनिवार्य रूप से ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर देना होगा। यह बदलाव इसी सत्र से लागू होगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की छात्राएं। फाइल फोटो।
विस्तार
प्रदेश में बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में नए सत्र 2024-25 में प्रवेश की शुरुआत हो चुकी है। अन्य कक्षाओं के साथ-साथ 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों का भी प्रवेश शुरू होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कहा है कि 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को प्रवेश के समय ही ई-मेल व मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा। इससे विद्यार्थियों को समय-समय पर कोई भी सूचना, जानकारी, सरकारी योजनाओं की जानकारी देने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विभाग को कई बार विद्यार्थियों को कोई भी आवश्यक या आकस्मिक सूचना देने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यही वजह है कि इस बार सत्र शुरू होने के साथ ही विभाग ने इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी डीआईओएस से कहा है कि 9वीं से 12वीं के सभी विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी, उनके मोबाइल नंबर प्रवेश आवेदन के साथ ही लिए जाएं। इनको प्रवेश आवेदन पर ही अंकित किया जाए।
विज्ञापन
साथ ही प्रवेश आवेदन पर ली गई इन सूचनाओं को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों में उनके यहां चल रहे कोर्स, वर्ग, शिक्षक व विद्यार्थियों के विवरण, विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देने के लिए उनकी वेबसाइट तैयार कराई जा रही है। जिन विद्यालयों की वेबसाइट अभी तक नहीं तैयार है, उनकी वेबसाइट भी 20 अप्रैल तक तैयार कराना सुनिश्चित करें। ताकि विद्यार्थियों से संवाद व सूचनाओं के आदान-प्रदान में किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन