{"_id":"5ed74f4f8ebc3e906700c1dc","slug":"up-board-missed-practical-exam-on-9-10-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा 9-10 जून को, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा 9-10 जून को, आदेश जारी
Wed, 03 Jun 2020 12:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Jun 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी बोर्ड के जिन छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई है, उन्हें एक और मौका 9 और 10 जून को दिया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
जारी आदेश के अनुसार जो छात्र प्रयोगात्मक परीक्षा देने से वंचित रह गए हैं और जो उच्च न्यायालय के आदेश पर लिखित परीक्षा में शामिल हुए, लेकिन उनके लिए प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित नहीं की गई। ऐसे छात्रों के लिए 9 और 10 जून को जनपद मुख्यालय के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन