फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Board examinations started in different districts of the state amid tight security, children were welcomed

यूपी: कड़ी सुरक्षा के बीच प्रदेश के अलग-अलग जिलों में शुरू हुईं बोर्ड परीक्षाएं, पहली पाली की परीक्षा संपन्न

Wed, 26 Feb 2025 12:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 26 Feb 2025 12:17 PM IST
सार

UP Board Exam: हाईस्कूल में हिंदी के पेपर के साथ बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं। कई जिलों में टीका लगाकर परीक्षा केंद्रों में बच्चों का स्वागत किया गया। पहली पाली की परीक्षाएं संपन्न हो गईं 

विज्ञापन
UP: Board examinations started in different districts of the state amid tight security, children were welcomed
यूपी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में यह परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी का पेपर शुरू हुआ। सुबह साढ़े आठ बजे से यह परीक्षा शुरू हुई। दोपहर दो बजे से होने वाली परीक्षा में भी मुख्य रूप से इंटर का हिंदी का पेपर होगा। 

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहली पाली में हाईस्कूल में हिंदी का पेपर हुआ। प्रदेश में कहीं से भी अभी तक नकल करने या किसी भी प्रकार की व्यवस्था से जुड़ी खबर नहीं आई। परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि हाईस्कूल में आया पेपर आसान था। कठिन प्रश्न नहीं पूछे गए। प्रश्नों को घुमा-फिराकर पूछने के बजाय उन्हें सीधे और सरल तरीके से पूछा गया। 
विज्ञापन


सवा दो बजे से होगी दूसरी पाली की परीक्षा
दूसरी पाली की परीक्षा में इंटरमीडिएट का इम्तहान होना है। दूसरी पाली में भी हिंदी का पेपर होना है। पहली पाली के बाद सघन सुरक्षा के बीच कॉपियों की सीलिंग और पैकिंग की गई। इस दौरान शिक्षा के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अमेठी जिले के 80 केंद्रों पर शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा 

 जिले में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। सोमवार को सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे, जहां विधिवत जांच पड़ताल के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व विद्यालय के जिम्मेदार शिक्षक गेट पर तैनात रहे और परीक्षार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।


अमेठी जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 80 केंद्र बनाए गए हैं, वहीं जिले में हाई स्कूल व माध्यमिक विद्यालयों की कुल संख्या 240 है। शिक्षा विभाग ने आवश्यक सुविधाओं और परीक्षा केंद्र की दूरी को ध्यान रखते हुए केंद्रों का निर्धारण किया है। इस बार 48351 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्रों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कर उड़ाका दल तैनात किए गए हैं। जिनका नेतृत्व जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर राजेश कुमार द्विवेदी, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी, राजकीय हाई स्कूल अफ़ुईया के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार राबिया और जीआईसी जायस के प्रधानाध्यापक राहुल सिंह करेंगे। वहीं यूपी बोर्ड की ओर से प्रतापगढ़ जिले के डायट प्राचार्य रमेश कुमार तिवारी को जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी केंद्रों पर मानक के अनुसार परीक्षा की निगरानी की जा रही है।

सुल्तानपुर में 127 केंद्रों पर 79,666 परीक्षार्थी

UP: Board examinations started in different districts of the state amid tight security, children were welcomed
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं हुईं शुरू। - फोटो : अमर उजाला।

 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा सोमवार से जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। 127 परीक्षा केंद्रों पर कुल 79,666 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने जिले को पांच जोन में बांटा है। सभी उप जिलाधिकारियों को उनके क्षेत्रों का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा 22 मजिस्ट्रेट, 127 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 6 सचल दल भी तैनात किए गए हैं।

सोमवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 7:30 बजे से ही छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे। 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लग गईं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश द्वार पर शिक्षकों द्वारा गहन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है। रानी महेंद्र कुमारी सरदार वल्लभभाई इंटर कॉलेज, दियरा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं के लिए कुल 996 छात्र-छात्राओं का केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल के छात्रों की हिंदी विषय की परीक्षा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है। सचल दल भी लगातार केंद्रों पर नजर बनाए हुए हैं।

सीतापुर में 92 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

UP: Board examinations started in different districts of the state amid tight security, children were welcomed
यूपी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

जिले के 146 केंद्रों पर सोमवार से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। सुबह से ही परीक्षार्थी के केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। शहरक राजकीय इंटर कालेज, विशम्भर कालेज , लहरपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज व अन्य केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे।  कोई मन्दिर में मत्था टेक कर आया है तो कोई घर पर ही मां सरस्वती को नमन करने के साथ अपने माता पिता का आशीर्वाद लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचा है। कई परीक्षार्थी रिवीजन करते दिखे तो कुछ परीक्षार्थियों को अभिभावक धैर्य से परीक्षा देने की बात समझाते नजर आए। परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया।

बता दें कि पहले दिन हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थी हिंदी का पेपर देंगे। परीक्षा में 92,151 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें 50,067 छात्र तथा 42,084 छात्राएं हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों, उपकेंद्र व्यवस्थापकों तथा कक्ष निरीक्षकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य विभागीय व प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा को सही तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार भ्रमण कर रहे हैं।  परीक्षा के दौरान सभी 146 सेंटरों की निगरानी के लिए 146 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं। सात जोनल मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। छह सचल दल आकस्मिक निरीक्षण कर परीक्षा की शुचिता की जांच करेंगे।

यूपी बोर्ड परीक्षा में अतिसंवेदनशील गोंडा में कड़ी निगरानी,

वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक चुनावी सभा में गोंडा को नकल की मंडी बताया था। इसके बाद यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने को लेकर कई प्रयास किए गए। इस बार की परीक्षा में भी गोंडा को अतिसंवेदनशील जिले की सूची में शामिल किया गया है। वैसे स्थानीय तौर पर गोंडा में तीन केंद्रों को अतिसंवेदनशील व 15 को संवेदनशील की सूची में शामिल किया गया है। परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। एलआईयू के साथ ही हर केंद्र पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

सोमवार को जिले के 149 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 95 हजार 150 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त एक-एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा चार जोनल मजिस्ट्रेट, 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट व पांच सचल दल लगाए गए हैं। डीएम नेहा शर्मा ने परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।हर केंद्र पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

रायबरेली में कड़ी निगरानी के बीच बोर्ड परीक्षा शुरू 

UP: Board examinations started in different districts of the state amid tight security, children were welcomed
यूपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू - फोटो : अमर उजाला।

यूपी बोर्ड की परीक्षा कड़ी निगरानी में सोमवार से परीक्षा शुरू हो गई। जिले में 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सात जोनल मजिस्ट्रेट और 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की निगरानी में लगाए गए हैं। वहीं सात सचल दल घूम घूम कर छापा मारेंगे। 109 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। इस बार बोर्ड परीक्षा में 72915 परीक्षार्थी शामिल होंगे।  हाईस्कूल में 37951 परीक्षार्थी तो इंटर मीडिएट में 34964 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी और नकल विहीन परीक्षा करवाने को लेकर  जिला प्रशासन भी अलर्ट है। परीक्षा केंद्रों के आस पास की फ़ोटो स्टेट की दुकानें भी बंद करा दी गई हैं।

लखनऊ के 127 केंद्रों पर परीक्षा

 शहर के 127 केंद्रों पर दो पालियो में यूपी बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। रविवार को परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियों को परखा गया। केंद्रों पर परीक्षार्थियों का सीटिंग प्लान करते हुए रोल नंबर चस्पा कर दिए गए हैं। उसी के अनुसार परीक्षार्थी अपनी सीट पर बैठेंगे। पहले दिन परीक्षार्थियों को केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। यदि किसी कारणवश निर्धारित समय पर परीक्षार्थी नहीं पहुंच पाता है तो उसे 30 मिनट की छूट रहेगी। हालंकि देर न हो तो ही अच्छा है। कक्षनिरीक्षकों को डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। 

केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी के लिए राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। परीक्षा में 103778 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। माल, मलिहाबाद व काकोरी समेत करीब एक दर्जन संवेदशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। छह सचल दल केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। रात में प्रत्येक केंद्र की निगरानी के लिये 23 टीम गठित की गई हैं। डीआईओएस ने बताया केंद्रों पर बच्चों के बैठने, शौचालय, रोल नंबर चस्पा करने से लेकर परीक्षाओं से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अधिकारियों व कक्ष निरीक्षकों को रिर्जव में रखा गया है। किसी अधिकारी के अनुपस्थित होने पर इन्हें तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed