फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board examination will held on 136 centers in capital

राजधानी में इस बार 136 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, केंद्रों की संशोधित सूची जारी

Tue, 16 Feb 2021 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
up board examination will held on 136 centers in  capital
लखनऊ। जिले में 136 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा होगी। सोमवार को बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की संशोधित सूची जारी कर दी। हालांकि, इस पर भी स्कूलों को आपत्ति करने का अवसर दिया गया है, लेकिन गंभीर आपत्तियां ही स्वीकार की जाएंगी।
विज्ञापन

इससे पहले बोर्ड ने 139 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी, जिन पर 327 आपत्तियां आई थीं। ज्यादातर आपत्तियां परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर थीं। वहीं कुछ विवादित व बिना मानक के विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की थीं। आपत्तियां निस्तारित होने के बाद बोर्ड ने सोमवार को 136 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की सूची भेज दी गई है। इसे परिषद की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। इस पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी बोर्ड ने दिया है। यदि गंभीर आपत्ति हुई तो ही बदलाव की संभावना है। 20 फरवरी को इसे ही अंतिम मान लिया जाएगा। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 1,05,400 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इसमें से हाईस्कूल के 54354 और इंटर के 48,934 छात्र शामिल हैं। वहीं हाईस्कूल के प्राइवेट 466 और इंटर के 1646 प्राइवेट छात्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed