फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board Examination date may be extended because of Panchayat Election.

यूपी बोर्ड परीक्षा: अप्रैल में बोर्ड परीक्षा होना मुश्किल, अब मई में संभव

Wed, 24 Mar 2021 08:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 Mar 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
UP Board Examination date may be extended because of Panchayat Election.
- फोटो : अमर उजाला

पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में अप्रैल में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा आयोजित होना मुश्किल है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश सरकार से बोर्ड परीक्षाओं को करीब दो सप्ताह आगे खिसकाने का आग्रह किया है। वहीं आयोग ने चार चरणों के पंचायत चुनाव 12 मई तक कराने की तैयारी की है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए 24 अप्रैल से 12 मई तक कार्यक्रम जारी किया है। वहीं उच्च न्यायालय ने भी पंचायत चुनाव 12 मई तक कराने के निर्देश दिए हैं। आरक्षण को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका पर याचिकाकर्ताओं को राहत नहीं मिली तो आयोग ने 27-28 मार्च को अधिसूचना जारी करने की तैयारी की है।
विज्ञापन


आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बोर्ड परीक्षाओं से पहले कराया जाना संभव नहीं है। आयोग ने पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव सहित सरकार के सक्षम स्तर को इससे अवगत करा दिया है। आयोग ने आग्रह किया है कि आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव कराने से लेकर मतगणना तक के लिए करीब 30 से 35 दिन का समय चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में परीक्षाओं को करीब दो सप्ताह आगे खिसकाया जाए ताकि आयोग 12 मई तक चुनाव पूरा करा सके। पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कहना है कि आयोग के आग्रह पर परीक्षा को आगे खिसकाने के लिए बातचीत चल रही है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का कहना है कि पंचायत चुनाव के कार्यक्रम के अनुसार बोर्ड परीक्षा की तारीख तय की जाएगी।






वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी जेपी सिंह के अनुसार, आयोग ने सरकार से आग्रह किया है कि 27 दिन में चुनाव कराने में कठिनाई होगी इसलिए बोर्ड परीक्षाओं को करीब दो सप्ताह तक के लिए टाल दिया जाए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से 11 मई तक प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed