{"_id":"587731a74f1c1b8327ba86f3","slug":"up-board-examination-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड ने आयोग के पास भेजा प्रस्ताव, 15 मार्च के बाद हो सकती हैं परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड ने आयोग के पास भेजा प्रस्ताव, 15 मार्च के बाद हो सकती हैं परीक्षाएं
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Thu, 12 Jan 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यूपी बोर्ड की प्रस्तावित स्कीम चुनाव आयोग के विचार के लिए दिल्ली भेज दी है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू करने के लिए 16-20 मार्च के बीच तीन अलग-अलग तिथियों का प्रस्ताव बनाकर भेजा है।
विज्ञापन
पिछले दिनों यूपी बोर्ड ने फरवरी-मार्च में परीक्षाएं कराने की योजना बनाई थी, मगर चुनाव आयोग के एतराज के बाद इसे जारी नहीं किया गया। इतना ही नहीं आयोग ने बोर्ड के अधिकारियों को दिल्ली तलब भी किया, जहां उन्हें प्रस्तावित कार्यक्रम आयोग को देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि प्रस्तावित कार्यक्रम की तिथियां चुनाव की तिथियों से न टकराएं। 9 जनवरी को यूपी बोर्ड ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को तीन अलग-अलग सेटों में प्रस्तावित कार्यक्रम प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को सौंपे थे।
विज्ञापन
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि यूपी बोर्ड के प्रस्तावित कार्यक्रम को भारत निर्वाचन आयोग के दिल्ली कार्यालय के लिए भेज दिया गया है। इस पर अंतिम मुहर वहीं से लगेगी।
वहीं, माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव शैल यादव ने बताया कि 15 मार्च के बाद की तीन अलग-अलग तिथियों में परीक्षाएं शुरू करने के प्रस्ताव के साथ विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम आयोग को दिया गया है।
बुधवार शाम तक आयोग ओर से बोर्ड को कोई जवाब नहीं मिला है। आयोग की हरी झंडी मिलने के बाद ही औपचारिक रूप से परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।