फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board Examination: 91 prisoners each passed in high school and intermediate, prisoners are lodged in differ

यूपी बोर्ड परीक्षा: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 91-91 बंदी हुए उत्तीर्ण, अलग-अलग जेलों में हैं निरुद्ध बंदी

Fri, 25 Apr 2025 09:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 25 Apr 2025 09:10 PM IST
सार

Prisoner Passed in Jail: यूपी बोर्ड में आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित हुआ। इस परीक्षा में परिणाम में जेलों में बंद 182 बंदी पास हुए। 

विज्ञापन
UP Board Examination: 91 prisoners each passed in high school and intermediate, prisoners are lodged in differ
जेल में बंद कैदियों ने पास की परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के कारागारों में निरुद्ध 182 बंदियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। हाईस्कूल की परीक्षा 94 बंदियों ने दी थी, जिनमें से 91 उत्तीर्ण हुए। इसी तरह इंटरमीडिएट परीक्षा में 105 बंदियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 91 उत्तीर्ण हुए हैं।

विज्ञापन


कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 में जेल में निरुद्ध बंदी परीक्षार्थियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं राज्यमंत्री सुरेश राही ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कारागार मंत्री ने कहा कि यह परीक्षा परिणाम बंदियों के पुनर्वास और सुधार के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। योगी सरकार बंदियों के शिक्षा और सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस दिशा में और अधिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आगरा, एटा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, कानपुर नगर, फर्रूखाबाद, इटावा, झांसी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, बहराइच, गोरखपुर, वाराणसी जेल के बंदियों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इन सभी ने परीक्षाओं की तैयारी जेल में रहकर की थी। इन्हें जेल प्रशासन के द्वारा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं थीं। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कामना की कि यह छात्र-छात्राएं भविष्य में नई ऊंचाइयां प्राप्त करें और देश व प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज में सकारात्मक बदलाव और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने दी मेधावियों को बधाई
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी बोर्ड परीक्षा में सफलता की ऊंचाइयों को छूने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने 12वीं में प्रयागराज की बिटिया महक जायसवाल तथा 10वीं में जालौन के बेटे यश प्रताप सिंह को प्रदेश में अव्वल आने व मेरिट सूची में उच्च स्थान पाने की बधाई दी।


उन्होंने कहा कि यह उनके विशेष प्रयासों, गुरुजनों के प्रेरक मार्गदर्शन व अभिभावकों के अपने नौनिहालों के प्रति चेतना का प्रतिफल है। विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन से जो सफलता प्राप्त की है, वह उनके परिवार व शिक्षकों के लिए भी सम्मान व गौरव की बात है। उप मुख्यमंत्री ने किन्हीं कारणों से असफल विद्यार्थियों से कहा कि वह कतई निराश न हों। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, फिर प्रयास करें, सफलता उनके कदम चूमेगी।

अखिलेश ने बोर्ड परीक्षा के सफल विद्यार्थियों को दी बधाई
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। अखिलेश यादव ने इस परीक्षा में असफल छात्रों से निराश न होने की अपील करते हुए कहा कि वे पुनः प्रयास कर सफलता का शिखर छूने का प्रयास करें।







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed