{"_id":"61d45acc924ed450245c3d48","slug":"up-board-exam-to-be-held-in-april-may-third-wave-of-corona-may-affect-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल-मई में होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा : कोरोना की तीसरी लहर से पड़ सकता है प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल-मई में होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा : कोरोना की तीसरी लहर से पड़ सकता है प्रभाव
Wed, 05 Jan 2022 11:20 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:20 AM IST
सार
प्रदेश में विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च में प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए करीब 55 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बोर्ड की ओर से इस वर्ष भी पाठ्यक्रम 30 प्रतिशत कम किया गया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2022 अप्रैल-मई में आयोजित की जाएगी। परिषद की ओर से विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। प्रदेश में विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च में प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए करीब 55 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बोर्ड की ओर से इस वर्ष भी पाठ्यक्रम 30 प्रतिशत कम किया गया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की ओर से अप्रैल-मई में बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। परिषद के अधिकारी ने बताया कि परीक्षा का कार्यक्रम आचार संहिता लागू होने के बाद तैयार किया जाएगा। परीक्षा का कार्यक्रम जारी करते समय कोरोना संक्रमण की स्थिति का आकलन भी किया जाएगा। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच परीक्षा का कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन