फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP board exam result today

यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जारी करेंगे नतीजे

Sat, 27 Jun 2020 12:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Jun 2020 12:51 AM IST
सार

  • हाई स्कूल के 30,24,480 और इंटरमीडिएट के 27,72,656 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया जाएगा
  • उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा लोकभवन स्थित मीडिया सेंटर में परिणाम घोषित करेंगे
  • परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा

विज्ञापन
UP board exam result today
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार सुबह 12 बजे जारी होगा। हाई स्कूल के 30,24,480 और इंटरमीडिएट के 27,72,656 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा लोकभवन स्थित मीडिया सेंटर में परिणाम घोषित करेंगे। परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी को शुरू हुई थी। हाई स्कूल की परीक्षा 12 दिन में पूरी होकर 3 मार्च को समाप्त हुई। वहीं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 15 कार्य दिवस में पूर्ण होकर 6 मार्च को समाप्त हुई। लॉकडाउन में विभाग ने हरसंभव प्रयास कर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी होगा 51 लाख परीक्षार्थियों का रिजल्ट
प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में पंजीकृत कुल 5611072 परीक्षार्थियों में से 5130481 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें हाईस्कूल में 3024632 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 279656 अनुपस्थित रहे, जबकि 2744976 शामिल हुए। इंटरमीडिएट में 2586440 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 200935 अनुपस्थित रहे जबकि 2385505 परीक्षा में शामिल हुए। 

सरकार मनमानी पर उतारू, पूरी व्यवस्था को पंगु बनाने की कोशिश  
शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने यूपी बोर्ड मुख्यालय से परिणाम जारी नहीं जारी करने के सरकार के निर्णय का खुलकर विरोध किया है। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार मनमानी पर उतारू है, वह अधिकारियों के सभी अधिकार अपने हाथ में लेकर पूरी व्यवस्था का पंगु बनाने का काम कर रही है।


प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार प्रयागराज के महत्व को कम करने पर लगी है। जिले से कई प्रमुख कार्यालयों को लखनऊ ले जाने के बाद अब यूपी बोर्ड के महत्व को भी कम करने की तैयारी है। 

सरकार पहले ही सचिव बेसिक शिक्षा परिषद सहित वित नियंत्रक और कई महत्वपूर्ण कार्यालय लखनऊ ले जाने की घोषणा कर चुकी है। जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के विरोध के चलते सरकार ने अपने निर्णय को स्थगित कर दिया था। अब सरकार यूपी बोर्ड से जुड़े सारे निर्णय लखनऊ से लेने के बाद परीक्षा परिणाम की घोषणा भी लखनऊ से करने का निर्णय लेकर प्रयागराज के महत्वपूर्ण कार्यालयों को खत्म करने की साजिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed