फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board exam

Lucknow News: एक दिन में दो प्रश्नपत्रों ने छुड़ाया पसीना

Wed, 22 Feb 2023 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
up board exam
लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को एक ही दिन हाईस्कूल की गणित और कंप्यूटर की परीक्षाएं पड़ने से कई परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र में ही 24 से अधिक ऐसे बच्चे थे, जिन्होंने पहली पाली में गणित और दूसरी में कंप्यूटर की परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने बताया कि इसे लेकर परिषद को डेटशीट आते ही आपत्ति भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। वहीं, मंगलवार को सुबह आठ बजे से पहली पाली में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा शुरू हुई तो कई परीक्षा केंद्रों के कैमरे गड़बड़ा गए। सीपीएल इंटर कॉलेज, नारी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, यशोदा रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कुछ देर के लिए कनेक्टिविटी की समस्या रही, जिसे अधिकारियों ने कंट्रोल रूम से निर्देश जारी कर दूर करवाया। इस दौरान कंट्रोल रूम में अपर जिलाधिकारी भूमि अर्जन संदीप गुप्ता, प्रभारी डॉ रागिनी मिश्रा, राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धीरेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

रूम नंबर एक बी में जाइए... बच्चे सही से नहीं बैठे हैं
जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम से करीब सुबह 11 बजे सेंटीनियल इंटर कॉलेज को मॉनीटर किया गया कि रूम नंबर एक बी में पहली और दूसरी पंक्ति में बच्चे सही से नहीं बैठे थे। तत्काल परीक्षा केंद्र पर फोन से सूचना देकर बच्चों को सही से बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अधिकारियों ने किया निरीक्षण
पहली पाली में गणित की परीक्षा के दौरान डीएम सूर्यपाल गंगवार चारबाग स्थित केकेसी परीक्षा केंद्र पहुंचे। वहीं, डीजी स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद ने संयुक्त निदेशक सुरेंद्र तिवारी व डीआईओएस राकेश कुमार पांडेय संग मोहनलालगंज के दो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसमें एनकेएम पब्लिक इंटर कॉलेज व नवजीवन इंटर कॉलेज शामिल रहे।
कम रोशनी वाले परीक्षा केंद्रों में लग गए बल्ब
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि सोमवार को उन्होंने तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया था। उसमें नन्हे सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर काॅलेज और राम दुलारी काशी प्रसाद इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम रजिस्टर संग परीक्षा कक्षों में कम रोशनी पाई गई। इसका संज्ञान लेकर तीनों केंद्रों को नोटिस जारी कर वहां अतिरिक्त बल्ब लगवाए गए।
फिर उजागर हुआ अमान्य विद्यालयों का सिंडिकेट
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की गणित परीक्षा के दौरान सरस्वती एकेडमी की यूनिफाॅर्म में छात्र परीक्षा देते मिले। पूछने पर बताया कि सरस्वती एकेडमी में कक्षा दस की क्लास लगती है लेकिन परीक्षा फाॅर्म होली माॅन्टेसरी हाईस्कूल अलीगंज से भरे गए हैं। इससे पूर्व लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज व नन्हे सिंह स्मारक इंटर कॉलेज की ओर से अमान्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षा फाॅर्म भरवाने का मामला उजागर हो चुका है।


2778 से छोड़ी परीक्षा, 40 परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग
पहली पाली में हाईस्कूल की गणित व इंटरमीडिएट की ट्रेड विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 37903 परीक्षार्थियों में 35682 उपस्थित व 2221 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल की कंप्यूटर व इंटरमीडिएट की व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 10312 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 9755 उपस्थित व 557 अनुपस्थित रहे। सचल दलों ने दोनों पालियों में कुल 40 परीक्षा केंद्रों को चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed