फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board exam

Lucknow News: ग्रामीण क्षेत्र की बिगड़ी कनेक्टिविटी, 4136 ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 27 Feb 2023 09:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 09:35 PM IST
विज्ञापन
up board exam
यूपी बोर्ड परीक्षा : कक्ष निरीक्षकों की उदासीनता पर सख्त हुआ कंट्रोल रूम
विज्ञापन

लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण परीक्षा केंद्रों की कनेक्टिविटी प्रभावित रही। पहली पाली में हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा शुरू होते ही जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम में सैदापुर माल स्थित परीक्षा केंद्र की लाइव फुटेज दिखना बंद हो गई जिसे बाद में सही कराया गया।
सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल की विज्ञान व इंटर की एनसीसी परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटर की गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। दोनों पालियाें में कुल 4136 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी व डीआईओएस राकेश पांडेय ने ज्ञानदीप पब्लिक इंटर कॉलेज व राजीव गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज समेत कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कहीं ओपन एयर कक्ष में परीक्षा, कहीं परीक्षार्थी करते दिखे ताकझांक
जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम से बंथरा के एलआरएसएस इंटर कॉलेज समेत कई केंद्रों पर बरामदे में परीक्षार्थी परीक्षा देते दिखे। करीब दस बजे अमीनाबाद इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या 47 में एक परीक्षार्थी दूसरे की कॉपी में ताकझांक करने लगा। इस दौरान कक्ष निरीक्षक आराम से बैठे दिखे। कंट्रोल रूम से कॉल गई तो केंद्र व्यवस्थापक ने कक्ष निरीक्षकों को फटकारा। बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज में भी परीक्षार्थी बातें करते दिखे। अमीरुद्दौला इंटर कॉलेज में बच्चे दूसरे की कॉपी में ताकझांक करते दिखे। सरोजनीनगर स्थित यूपी सैनिक स्कूल में छात्राएं कक्ष निरीक्षकों की मौजूदगी में बातें करती दिखीं। ब्वायज एंग्लो इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी पीछे बैठे बच्चे का पेपर खींचते दिखा। कंट्रोल रूम ने केंद्र व्यवस्थापकों को अलर्ट कर संबंधित कक्ष में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो परीक्षार्थियों की तबीयत बिगड़ी
पहली पाली की परीक्षा में राजीव गांधी मेमोरियल स्कूल व आरबीएम इंटर कॉलेज में करीब दस बजे दो परीक्षार्थियों की तबीयत बिगड़ गई। सूचना पाकर केंद्र पर अभिभावक व एंबुलेंस पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य हुई।
एक घंटा पहले पहुंच गए विशेष पर्यवेक्षक
सोमवार को महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा के कारण वित्तविहीन परीक्षा केंद्रों पर तैनात विशेष पर्यवेक्षक एक घंटा पूर्व केंद्र पर पहुंचे। उन्हाेंने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक करने के साथ व्यवस्थाओं को परखा। जानकारी के मुताबिक 18 संवेदनशील वित्तविहीन परीक्षा केंद्रों पर विशेष पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।

1107 छात्राओं ने छोड़ी विज्ञान की परीक्षा
पहली पाली में सचल दलों ने 28 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान 54766 परीक्षार्थियों में 2978 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 24 परीक्षा केंद्रों की जांच हुई। इस दौरान पंजीकृत 22464 परीक्षार्थियों में 1158 अनुपस्थित रहे। 1107 बालिकाओं ने विज्ञान की परीक्षा छोड़ दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed