फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BOARD EXAM

यूपी बोर्ड परीक्षा : हर पेज पर रोल नंबर व उत्तर पुस्तिका क्रमांक लिखें परीक्षार्थी

Sun, 19 Feb 2023 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
UP BOARD EXAM
लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार परीक्षार्थी को उत्तर पुस्तिका के हर पेज पर रोल नंबर और उत्तर पुस्तिका क्रमांक लिखना अनिवार्य है। कई परीक्षार्थियों ने इसका पालन नहीं किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थी को नई व्यवस्था के तहत अब हर पेज पर अपना रोल नंबर और उत्तरपुस्तिका क्रमांक लिखना होगा।
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश हैं कि परीक्षार्थियों को इस संबंध में स्पष्ट रूप से बताएं। उन्होंने बताया कि इस बार प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं को नकल प्रूफ बनाने के लिए यह सभी नियम लागू हुए हैं। जिसमें प्रश्नपत्र को चार लेयर में पैक कर परीक्षा केंद्र तक भेजा जा रहा है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रश्नपत्रों को ए फोर साइज में छापने के साथ फॉट साइज को भी प्रतियोगी परीक्षा के पेपर की तर्ज पर रखा गया है। वहीं, उत्तर पुस्तिकाओं की कोडिंग संग हर पेज पर रोल नंबर व क्रमांक लिखने का नियम लागू किया गया है। इसका परीक्षार्थियों को विशेष ध्यान रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed