फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board Exam: 17 districts declared sensitive, special strictness at these places including Prayagraj, Aligar

यूपी बोर्ड परीक्षा: 17 जिले संवेदनशील हुए घोषित, प्रयागराज, अलीगढ़, आगरा साहित इन जगहों पर विशेष सख्ती

Fri, 07 Feb 2025 06:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 07 Feb 2025 06:47 AM IST
सार

UP Board Exam: 24 फरवरी से शुरू हो रहीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के बीच प्रदेश के 17 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है। नकल माफियाओं पर शिंकजा कसने की विशेष तैयारी की गई है। 
 

विज्ञापन
UP Board Exam: 17 districts declared sensitive, special strictness at these places including Prayagraj, Aligar
यूपी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में 24 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इसके तहत जहां जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं, वहीं राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके साथ ही 17 जिले परीक्षा के लिए संवेदनशील घोषित किए गए हैं। यहां पर विशेष निगाह रहेगी।

विज्ञापन


विभाग के अनुसार पिछली परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल, अनियमितता आदि कारणों से कराई गई पुर्नपरीक्षा के आधार पर 17 जिलों को अतिसंवेदनशील चिह्नित किया गया है। इसमें गोंडा, आगरा, मथुरा, बागपत, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, हरदोई, आजमगढ़, बलिया, मऊ, प्रयागराज, कौशांबी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया शामिल हैं। इसके लिए विभाग ने अतिरिक्त तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सभी डीएम, कमिश्नर व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन जिलों में जिन तिथि व पाली में परीक्षा होनी है, वहां पर विशेष सतर्कता रखी जाए। नकल माफिया, असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की जाए। डीएम की अध्यक्षता में बैठक कर नकलविहीन परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। पेपर की सुरक्षा की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में बोर्ड परीक्षा सकुशल आयोजित करने व निगरानी के लिए जिला मुख्यालय, सभी क्षेत्रीय कार्यालयों व राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जिलों के कंट्रोल रूम से जिला, क्षेत्रीय कार्यालय से वहां के केंद्र और राज्य स्तर से सभी 75 जिलों के केंद्र की निगरानी की जाएगी। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की मॉनीटरिंग डीएम द्वारा नामित प्रशासनिक अधिकारी करेगा। कंट्रोल रूम से निगरानी में किसी तरह की गड़बड़ी केंद्र में मिलने पर संबंधित अधिकारी को तुरंत सूचित कर वहां भेजा जाएगा। इसके साथ ही एक रजिस्टर पर सूचनाएं दर्ज की जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed