फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP board copies will now be tested at 8 centers in the lucknow

राजधानी में अब 8 केंद्रों पर जांची जाएंगी यूपी बोर्ड की कॉपियां

Sat, 16 May 2020 06:15 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 16 May 2020 06:15 PM IST
सार

  • अब आठ केंद्रों पर जांची जाएंगीं यूपी बोर्ड की कॉपियां   
  • चार और कॉलेजों को बनाया जाएगा मूल्यांकन केंद्र  
  • राजधानी में अभी 12 लाख कॉपियां चेक होना बाकी 

विज्ञापन
UP board copies will now be tested at 8 centers in the lucknow
exam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं आठ कॉलेजों में जांची जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मूल्यांकन केंद्रों की सूची में चार और कॉलेज बढ़ाकर बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है। लॉकडाउन से पहले मूल्यांकन चार केंद्रों पर शुरू किया गया था। शासन रेड जोन में भी मूल्यांकन शुरू करने जा रहा है। जिसको बाद बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्र बदलने या बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव मांगा था।

विज्ञापन


राजधानी में चार केंद्र अमीनाबाद इंटर कॉलेज, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज में गत 16 मार्च से यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू किया गया था। लेकिन शिक्षकों के विरोध के बाद स्थगित कर दिया क्या। शासन ने दो बार मूल्यांकन शुरू कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


राजधानी में अभी 12 लाख कॉपियां चेक होना बाकी हैं। शासन ने अब रेड जोन में मूल्यांकन कराने का मन बना लिया है। राजधानी के चार केंद्रों पर करीब चार हजार शिक्षक मूल्यांकन के लिए तैनात किए गए हैं। कॉपी चेक करते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा सके, इसको देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने चार और कॉलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाने का प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिया है। जीजीआईसी सिंगार नगर, जीजीआईसी इंदिरा नगर, जीजीआईसी गोमती नगर और जीजीआईसी विकास नगर को भी मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। इस प्रकार से राजधानी में अब आठ कॉलेजों में मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांट दी जाएंगी कॉपियां और शिक्षक 
जब भी मूल्यांकन शुरू होगा कॉपियां और शिक्षक अब 8 कॉलेजों में बांट दिए जाएंगे। हाई स्कूल की 12 लाख कॉपियां में से आधे अब चारों जीजीआईसी में भेज दी जाएंगी। वहीं, चार हजार शिक्षकों को भी 8 कॉलेजों में विभाजित कर दिया किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि एक कक्षा में 11 से ज्यादा शिक्षक नहीं बैठ पाएंगे। कुछ कक्षाओं में तो इससे भी कम रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed