यहां देखिए, यूपी बोर्ड बारहवीं (इंटर) का रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश बोर्ड बारहवीं क्लास के नतीजे करीब साढ़े बारह बजे इलाहाबाद में घोषित कर दिए गए। बाराबंकी का जलवा एक बार फिर इंटरमीडिएट रिजल्ट में कायम हुआ हैं और ताज सजा है छात्राओं के सिर पर।
देखें-यहां सबसे पहले मिलेगा रिजल्ट
उत्तर प्रदेश बोर्ड बारहवीं की परीक्षा में शामिल छात्र अपना परीक्षा परिणाम एक क्लिक पर देख सकते हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट अमर उजाला और results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड में दिए रोल नंबर को डालकर रिजल्ट देखना होगा।
एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी
यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास के रिजल्ट इलाहाबाद में घोषित किए गए हैं। इसमें एक बार फिर लड़कियों ने परचम लहराया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, 92.21 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
यूपी बोर्ड के मुताबिक, परीक्षा में 95.13 छात्राएं और 89.81 छात्र पास हुए हैं।
देखें-यहां सबसे पहले मिलेगा रिजल्ट
टॉपर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर जगह बनाने में बाराबंकी की छात्राएं आगे रही हैं। पहले पायदान पर एक छात्रा महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज की व दूसरी रामसेवक इंटर कॉलेज की है।
टॉप 9 में 7 टॉपर्स बाराबंकी के
पहले स्थान पर ही दो लड़कियां काबिज हुई हैं। रामसेवक इंटर कॉलेज, बाराबंकी की दीक्षा वर्मा और महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज, बाराबंकी की रिया वर्मा ने 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं। इनके अंक प्रतिशत 97.40 हैं।
देखें-यहां सबसे पहले मिलेगा रिजल्ट
दूसरे स्थान पर भी दो लड़कियों ने ही जगह बनाई है। रेशू वर्मा और तनुश्री वर्मा छात्राएं भी महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज, बाराबंकी की ही हैं।
इन्होंने 500 में से 485 अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर पांच लोग जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। इसमें चार छात्राएं और एक छात्र है।
तीसरे नंबर पर भी रहा बाराबंकी का जलवा
महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज, बाराबंकी की पूजा यादव, वॉरिस चिल्ड्रेन अकादमी की विजया श्री वाजपेयी, विकास विद्यामंदिर, जहानाबाद फतेहपुर की दो छात्राओं अर्चिता प्रजापति और पल्लवी गुप्ता और साईं इंटर कॉलेज, लखपेड़ा बाराबंकी के शिवराज सिंह ने एक साथ 500 में से 484 अंक प्राप्त किए हैं।
बाराबंकी के मेधावी यहीं नहीं ठहरे। प्रदेश के टॉपटेन की सूची में साईं इंटर कॉलेज के सुधांशू सिंह, सूर्य प्रकाश वर्मा व कल्पना सिंह ने 96.4 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
साईं इंटर कॉलेज की छात्रा प्रतीक्षा तिवारी ने 480 अंक पाकर 96 प्रतिशत के साथ मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल किया है।
इस साल 31,27,066 छात्र शामिल
पिछले वर्ष (2013) आयोजित बारहवीं की परीक्षा में 92.68 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे जिनमें 96.32 फीसदी छात्राएं और 89.79 फीसदी छात्र शामिल थे।
पिछले वर्ष की बारहवीं परीक्षा में छात्राओं ने अव्व्वल स्थान प्राप्त किया था। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी छात्राएं ही बाजी मारेंगी।
वर्ष 2013 में आयोजित इंटर की परीक्षा में 26,95,749 छात्र शामिल हुए थे वहीं इस साल 31,27,066 छात्र शामिल हुए हैं।
दसवीं का रिजल्ट 30 मई को
पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष लगभग 4 लाख अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं।
बोर्ड के द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में कुल 71,20,265 छात्र शामिल हुए हैं। बोर्ड बारहवीं की परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद दसवीं का रिजल्ट 30 मई को घोषित करेगा।
अमर उजाला की पूरी टीम छात्रों को उनके रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं देता है। बारहवीं की परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
करें एनालिसिस भी
उत्तर प्रदेश बोर्ड बारहवीं की परीक्षा में शामिल छात्र इस बार अपने रिजल्ट का एनालिसिस भी कर सकते हैं। रिजल्ट का यह एनालिसिस एक ही संकाय में उत्तीर्ण छात्र अपने दोस्तों के साथ अपना और दोस्त का रोल नंबर डालकर देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद छात्र यह एनालिसिस हमारी वेबसाइट http://resultanalysis.amarujala.com/ पर देख सकते हैं।