फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board class 12th results

आंकड़ों में जानिए इंटरमीडिएट रिजल्ट की खास बातें

Sun, 25 May 2014 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 May 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
UP Board class 12th results

यूपी बोर्ड के बारहवीं के नतीजों में इस बार प्रतिशत में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। क्लास 12 का रिजल्ट लगातार दूसरे साल 90 प्रतिशत से ऊपर रहा।

विज्ञापन


वो बात और है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल का रिजल्ट मामूली अंतर से पिछड़ गया। इस साल 92.21 प्रतिशत कुल मिलाकर पास हुए।

बीते साल के मुकाबले इस साल लड़कों ने अपना पास प्रतिशत बेहतर किया है। इस साल 89.81 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

यह पिछले साल के मुकाबले .02 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल इंटर में 89.79 प्रतिशत लड़के पास हुए थे।

92.21 फीसदी स्टूडेंट्स पास

UP Board class 12th results

1 माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2014 में 92.21 फीसदी परीक्षार्थी पास।
2 इंटरमीडिएट में पिछले साल 92.‍68 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।
3 प्रदेश में 95.13 फीसदी छात्राएं तथा 89.81 फीसदी छात्र सफल हुए।
4 बालिकाओं के पास प्रतिशत में पिछले साल की तुलना में काफी कम बढ़ोत्तरी हुई।
5 कुल 3132028 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 2640776 परीक्षा में शामिल हुए।
6 प्रदेश में 1670771 छात्र तथा 1377599 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं।
7 कुल  1500533 छात्र तथा 1310459 छात्राएं परीक्षा में सफल हुईं।
8 टॉपर्स की सूची में बाराबंकी छात्राओं का दबदबा। प्रथम तीन स्थान पर काबिज नौ में से आठ छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी की रहीं संयुक्त टॉपर्स

UP Board class 12th results

9 परीक्षा में रामसेवक यादव स्मारक इंटर कालेज, बाराबंकी की दीक्षा वर्मा और इसी जिले के महारानी लख्मीबाई इंटर कालेज की रिया वर्मा संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहीं। दोनों छात्राओं को 500 में से 487 अंक मिले हैं।

10
दूसरे स्थान पर भी महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कालेज, बाराबंकी रेषू वर्मा और तनुश्री वर्मा हैं। दोनों छात्राओं को 485 अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर

11
484 अंक पाकर चार छात्राएं और एक छात्र संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज, बाराबंकी की पूजा यादव, वारिश चिल्ड्रेन एकेडमी, बाराबंकी की विजयश्री बाजपेई, विकास विद्यामंदिर इंटर कालेज, फतेहपुर की अर्चिता प्रजापति, इसी कालेज की पल्लवी गुप्ता तथा श्री साई इंटरकालेज, लखेड़ा-बाराबंकी के शिवराज सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह से शिवराज छात्रों में टॉपर हैं।

12
पिछले साल की तुलना में कुल परिणाम में 0.47 फीसदी की कमी रही है।

13
प्रदेश भर में बस्ती जिले में सर्वाधिक 97.41 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए।

विज्ञापन

फिसड्डी रहा गाजीपुर

UP Board class 12th results

14 नकलमंडी कहे जाने वाले गाजीपुर जिले का रिजल्ट सबसे कम 85.58 फीसदी रहा।
15 इलाहाबाद प्रदेश में 50वें स्थान पर रहा। जिले का परिणाम 92.31 फीसदी रहा।
16 राजधानी लखनऊ का परीक्षा परिणाम 93.90 फीसदी रहा। यह 29वें स्थान पर रहा।
17 कई वर्षों तक सर्वाधिक टॉपर देने वाले कानपुर का परिणाम 93.67 फीसदी रहा।
18 प्रदेश के 63 जिलों का परिणाम 90 फीसदी से अधिक रहा।
19 पिछले साल की तुलना में ससम्मान पास होने वालों में 3.55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
20 प्रथम श्रेणी के नंबर पाने वालों की संख्या में 5.56 फीसदी की कमी आई है।  
21 इलाहाबाद क्षेत्रीय का रिजल्ट सबसे अधिक 92.57 प्रतिशत रहा।

बस्ती ने किया टॉप गाजीपुर रहा फिसड्डी

UP Board class 12th results

यूपी बोर्ड के परीक्षाफल में सारे टॉपर्स भले ही बाराबंकी से निकले हों पर रिजल्ट प्रतिशत के मामले में बस्ती ने टॉप किया है।

बस्ती में 97.41 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। रिजल्ट प्रतिशत की सूची में गाजीपुर का प्रदर्शन सबसे ज्यादा खराब रहा है। गाजीपुर प्रदेश के 75 जिलों में सबसे फिसड्डी रहा है।

यहां का पास प्रतिशत 85.58 प्रतिशत रहा। वहीं सबसे ज्यादा टॉपर देने वाला बाराबंकी जनपद टॉप 10 में भी जगह नहीं बना पाया। पास प्रतिशत के मामले बाराबंकी 30वें नंबर पर रहा।

काफी लंबे समय तक सूबे को बोर्ड परीक्षा को टॉपर देने वाला कानपुर जनपद इस बार 32वें नबर पर रहा।

पास प्रतिशत में दूसरे नंबर पर सुल्तानपुर तीसरे पर अंबेडकर नगर चौथे पर गोंडा, और पांचवें पर संत कबीर नगर रहा। 94.19 प्रतिशत के साथ गौतम बुद्ध नगर 24वें, 93.92 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ गाजियाबाद 28वें स्थान पर रहा।

फैक्ट फाइल

UP Board class 12th results

अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 जिले
बस्ती 97.41
सुल्‍तानपुर 96.56
अंबेडकरनगर 96.53
गोंडा 96.41
संत कबीरनगर 96.38

खराब प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 जिले
गाजीपुर 85.58
एटा 85.69
मिर्जापुर 86.15
कासगंज 86.99
हरदोई 87.55

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed