फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board: Application deadlines for Class 10 and 12 exams will not be extended registration for Classes 9 and

यूपी बोर्ड: नहीं बढ़ेगी 10वीं -12वीं परीक्षा में आवेदन तिथि, क्लास 9 और 11 को लेकर ये है पंजीकरण की लास्ट डेट

Thu, 30 Jul 2026 08:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 30 Jul 2026 08:10 PM IST
सार

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड सत्र 2026-27 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के आवेदन पत्र और कक्षा 9 व 11 के अग्रिम पंजीकरण में निर्धारित तिथि में बदलाव नहीं होगा।  

विज्ञापन
UP Board: Application deadlines for Class 10 and 12 exams will not be extended registration for Classes 9 and
यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड सत्र 2026-27 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के आवेदन पत्र और कक्षा 9 व 11 के अग्रिम पंजीकरण में निर्धारित तिथि से आगे समय नहीं बढ़ाया जाएगा। ऐसे में सभी निजी व सरकारी कॉलेजों की जिम्मेदारी है कि वह समय से विद्यार्थियों का आवेदन व पंजीकरण करवा लें। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बृहस्पतिवार को लापरवाह कॉलेज प्रबंधन के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय बताया कि बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि में कोई बदलाव नहीं होगा। यदि किसी बच्चे का फॉर्म रह जाता है तो उसके लिए कॉलेज के प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। डीआईओएस ने बताया कि राजधानी में अभी तक आवेदन को जो आकड़े सामने अभी बहुत नामांकन बाकी है।

विज्ञापन


यहां से भर विद्यार्थी भर सकते हैं, यूपी बोर्ड के प्राइवेट फॉर्म
जो लोग नौकरी करते हुए यूपी बोर्ड दसवीं व बारहवीं की परीक्षा पास करना चाहते हैं उनके लिए भी डीआईओएस ने फॉर्म भरने के लिए केंद्र निर्धारित किए हैं। डीआईओएस की ओर से 10 राजकीय कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस देवेंद्र पांडेय ने कहा जिन्हें केंद्र बनाया गया वहीं से ही फॉर्म भर सकेंगे। इसके अलावा आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन


ये हैं केंद्र
- राजकीय सैनिक इंटर कॉलेज सरोजनीनगरी
- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहमीना रोड
- राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज
- राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज
- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिंगारनगर
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मलिहाबाद
- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विकासनगर
- वीरांगना ऊदा देवी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज माल
- राजकीय इंटर कॉलेज गोमतीनगर
- राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज

ये हैं निर्धारित तिथि
- कक्षा नौ और 11 के लिए 25 अगस्त
- कक्षा 10 और 12 के लिए 16 अगस्त

यहां से करें आवेदन
आवेदन करने के लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed