फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board 10th results

यहां देखिए यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजे

Sat, 31 May 2014 10:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 May 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
up board 10th results

उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं क्लास के नतीजे करीब साढ़े बारह बजे इलाहाबाद में घोषित कर दिए गए। लड़कियों का जलवा एक बार फिर हाईस्कूल रिजल्ट में कायम हुआ है और ताज सजा है बाराबंकी के महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के सिर पर।

विज्ञापन


देखें-यहां सबसे पहले मिलेगा रिजल्ट

उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम एक क्लिक पर अमर उजाला और results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड में दिए रोल नंबर को डालकर रिजल्ट देखना होगा।

एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी

up board 10th results

यूपी बोर्ड की 10वीं क्लास के रिजल्ट इलाहाबाद में घोषित किए गए हैं। इसमें एक बार फिर लड़कियों ने परचम लहराया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, 86.71% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।

यूपी बोर्ड के मुताबिक, परीक्षा में 90.21 छात्राएं और 83.25 छात्र पास हुए हैं।

देखें-यहां सबसे पहले ‌मिलेगा ‌रिजल्‍ट

टॉपर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, बाराबंकी की प्रेरणा वर्मा हैं। हैं। प्रेरणा को 600 में से 588 यानी 98 फीसदी अंक मिले हैं।

टॉप 3 में ये हुए शामिल

up board 10th results

टॉपर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, बाराबंकी की प्रेरणा वर्मा हैं। हैं। प्रेरणा को 600 में से 588 यानी 98 फीसदी अंक मिले हैं।

जौनपुर के अर्णव निगम दूसरे पायदान पर रहे। सरस्वती विद्या मंदिर, बैरानाथ जौनपुर के अर्णव ने 600 में से 585 यानी 97.50 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।

तीसरे पायदान पर दो छात्राओं ने कब्जा जमाया है। ठाकुर अविनाश ‌सिंह इंटर कॉलेज, शाहजहांपुर की छात्रा हिमांशी परमार और श्री साईं इंटर कॉलेज, बाराबंकी की छात्रा सविता चौरसिया ने 600 में से 584 यानी 97.33 फीसदी अंक हासिल कर यूपी में परचम फहराया है।

विज्ञापन

बाराबंकी की मेधाएं फिर अव्वल

up board 10th results

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में एक बार फिर बाराबंकी जिला अव्वल रहा।

यूपी मेरिट में पहले, तीसरे, सातवें व नौवें स्थान पर यहां के छात्र छात्राओं ने कब्जा जमाकर जिले का नाम रोशन किया है।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 588 अंक पाकर टाप करने वाली प्रेरणा वर्मा महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा है।

वहीं श्री सांई इंटर कॉलेज की छात्रा सरिता चौरसिया ने 584 अंक हासिल कर मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी कॉलेज की अर्चना वर्मा 580 अंक पाकर सातवें व विकास वर्मा 578 अंक पाकर मेरिट में नौवें स्थान पर हैं।

यूपी बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में भी बाराबंकी जिला सबसे आगे रहा था। टॉप टेन छात्रों में से आठ यहीं से थे।

परीक्षा में 39,93,199 बच्‍चे हुए शामिल

up board 10th results

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने राज्य के 9322 परीक्षा केन्द्रों पर दसवीं की परीक्षा आयोजित की थी। इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में 39,93,199 छात्र शामिल हुए हैं।

पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में लगभग चार लाख अधिक छात्र शामिल हुए हैं। बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने की सभी मूलभूत प्रक्रियाएं संपन्न कर ली हैं।

बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा 03 मार्च से 21 मार्च तक राज्य के सभी परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की थी। अमर उजाला की पूरी टीम छात्रों को उनके रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं देता है।

2013 में अव्वल रही थीं छात्राएं

up board 10th results

पिछले वर्ष (2013) बोर्ड की ओर से आयोजित दसवीं की परीक्षा में छात्राओं ने अव्वल स्थान प्राप्त किया था।

उत्तर प्रदेश बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 91.25 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई थी। वहीं 82.87 फीसदी छात्रों ने भी यह परीक्षा पास की थी। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी छात्राएं ही बाजी मारेंगी। बाराबंकी जिले के आशुतोष मिश्रा 97.33 फीसदी अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया था।

वर्ष 2013 में आयोजित दसवीं की परीक्षा में 3,84,580 छात्र पंजीकृत थे जिसमें 3,31,904 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। 15,23,447 छात्र और 13,62,932 छात्राओं ने दसवीं की यह परीक्षा पास की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed