{"_id":"63b40aa9ae224a6ecc48fdac","slug":"up-bjp-will-work-for-2024-gaveral-election-after-kharmas-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP BJP: खरमास के बाद आम चुनाव की तैयारी में जुटेंगे भाजपा सरकार और संगठन, 16 को गृहमंत्री करेंगे रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP BJP: खरमास के बाद आम चुनाव की तैयारी में जुटेंगे भाजपा सरकार और संगठन, 16 को गृहमंत्री करेंगे रैलियां
Tue, 03 Jan 2023 04:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Jan 2023 04:29 PM IST
सार
यूपी भाजपा ने अब लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। गृहमंत्री अमित शाह 16 जनवरी को कई जिलों में रैलियां संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
योगी सरकार और भाजपा खरमास के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे। एक ओर संगठनात्मक बदलाव होगा दूसरी ओर चुनावी गतिविधियों को शुरू कर लोकसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करेंगे। सोमवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित भाजपा कोर कमेटी की बैठक में आगामी चुनाव और संगठन के कार्यक्रमों पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रभारी राधामोहन सिंह और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सोमवार को दिन भर चली बैठकों में सामने आए फीडबैक से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया। बैठक में बताया गया कि गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विपक्ष के कब्जे वाली 14 लोकसभा सीटों पर रैलियां करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अब बार-बार नहीं देना पड़ेगा फोटो, हस्ताक्षर व व्यक्तिगत विवरण, यूपीपीसीएस की नई वेबसाइट का शुभारंभ
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिक्षक भर्ती के लिए सीएम योगी ने दिया एकीकृत आयोग के गठन का निर्देश, नया आयोग ही टीईटी परीक्षा कराएगा
पहले चरण में गृहमंत्री शाह 16 जनवरी को बलरामपुर और अंबेडकर नगर में सभाएं करेंगे। बैठक में 4 जनवरी को निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के संभावित फैसले के मद्देनजर भी विचार किया गया। यदि सुप्रीम कोर्ट से सरकार को राहत मिलती है तो संगठनात्मक कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
प्रदेश की नई टीम के गठन के साथ क्षेत्रीय टीमों और जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियां होगी। वहीं निगम, आयोग और बोर्ड में भी समायोजन की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पार्टी की ओर से बूथ और सेक्टर को मजबूत करने के लिए निर्धारित कार्यक्रमों के साथ विधान परिषद चुनाव और सहकारिता चुनाव भी कराए जाएंगे।