फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP will get a new state president by the end of this month, the way is cleared after electing the distric

यूपी: इसी महीने के अंत तक भाजपा को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष चुनने के बाद रास्ता हुआ साफ

Mon, 17 Mar 2025 06:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 17 Mar 2025 06:55 AM IST
सार

UP BJP State President: यूपी भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष इसी महीने चुन लिया जाएगा। रविवार को प्रदेश के 70 फीसदी से अधिक जिलाध्यक्षों का चुनाव हो गया है। 
 

विज्ञापन
UP: BJP will get a new state president by the end of this month, the way is cleared after electing the distric
पार्टी हाईकमान इस बारे में चर्चा कर रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के 98 सांगठनिक जिलों में 70 जिला इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों का कहना है कि इस महीने के अंत तक प्रदेश को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके लिए तमाम लोगों ने पहले से ही दावेदारी कर रखी है, लेकिन माना जा रहा है कि जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष के लिए भागदौड़ और तेज होगी।

विज्ञापन


भाजपा के संविधान में यह प्रावधान है कि किसी भी प्रदेश में अध्यक्ष के चुनाव के लिए कम से कम 50 प्रतिशत जिलों में अध्यक्षों का चुनाव संपन्न होना चाहिए। इस लिहाज से भाजपा ने यूपी में इस मानक को पूरा कर लिया है। पार्टी हाईकमान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 40 दिन का समय बढ़ा दिया है। इस समय सीमा के भीतर ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराना पार्टी की मजबूरी है, इसलिए अब प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने भी कहा कि शेष रह गए 28 जिला अध्यक्षों के चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। सूत्रों के मुताबिक एक-दो नेता तो दिल्ली तक की दौड़ भी लगा चुके हैं। वहीं कई नेताओं स्थानीय बड़े नेताओं के जरिये अपना समीकरण बिठाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय से की जाती रही निगरानी

भाजपा ने पहली मर्तबा जिले-जिले कार्यक्रम करवाकर नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा करने का प्रयोग किया था। जिलों में किसी की नाराजगी न हो और किसी भी स्तर पर संगठन के फैसलों का विरोध न हो, इसके लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल लगातार प्रदेश मुख्यालय से ऑनलाइन मॉनिटरिंग करते रहे। संगठन महामंत्री धर्मपाल ने जिलेवार सूची जारी करने के दौरान नजर रखे हुए थे।
 

भाजपा जिलाध्यक्षों का एलान: 45 नए... तो 25 पुराने चेहरों को मिला मौका, विवाद के चलते रोकी गई 28 जिलों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed