फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP will change its frontal organization chiefs soon.

UP BJP: भाजपा के अग्रिम मोर्चों और क्षेत्रीय टीमों की घोषणा जल्द, कई के प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा

Mon, 18 Sep 2023 02:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Sep 2023 02:43 PM IST
सार

भाजपा ने अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक संगठनात्मक फेरबदल की कार्यवाही पूरा करने की योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि युवा मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बदले जा सकते हैं।

विज्ञापन
UP BJP will change its frontal organization chiefs soon.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के अग्रिम मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष और संगठनात्मक छह क्षेत्रों की टीमों की घोषणा जल्द होगी। पार्टी ने अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक संगठनात्मक फेरबदल की कार्रवाई पूरी करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी की जगह नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जानी है। विधायक आशीष सिंह आशू, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अभिषेक कौशिक, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, वरुण गोयल, देवेंद्र पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा, प्रशांत द्विवेदी, नितिन मित्तल, अनुभव द्विवेदी, शैलेंद्र मौर्या सहित अन्य दावेदार हैं। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर: परकोटे में कांस्य पर उकेरी जाएंगी 90 मूर्तियां, 50 फीसदी काम हुआ पूरा; यहां बनने हैं छह मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा ने अवकाश रद्द कर विश्वकर्मा समाज का किया अपमान


पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है। लिहाजा कश्यप की जगह जल्द ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में एमएलसी रामचंद्र प्रधान, कानपुर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल यादव, एमएलसी अवनीश सिंह पटेल, विधायक गुड्डू राजपूत, बृज के क्षेत्रीय मंत्री राहुल चौधरी शामिल हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य की जगह भी नए नाम की तलाश है।

क्षेत्रीय टीमों की घोषणा जल्द: भाजपा के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अब अवध, कानपुर-बुंदेलखंड, पश्चिम, बृज, गोरखपुर और काशी क्षेत्र की टीमों की घोषणा की कवायद शुरू हुई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए कुछ नेताओं को क्षेत्रीय टीमों में जगह मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भी जल्द ही अपनी नई टीम घोषित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed