फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP will celebrate foundation day across the state tomorrow, various programs will be held; This campaign

यूपी: भाजपा आज प्रदेश भर में मनाएगी स्थापना दिवस, होंगे विविध कार्यक्रम; 13 अप्रैल तक चलेगा ये अभियान

Sun, 06 Apr 2025 08:26 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 06 Apr 2025 08:26 AM IST
सार

BJP Foundation Day: भाजपा के 45वें स्थापना दिवस समारोह पर प्रदेश में अलग-अलग तरह के आयोजन होंगे। पूरे सप्ताह भर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
UP: BJP will celebrate foundation day across the state tomorrow, various programs will be held; This campaign
सीएम योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर प्रदेश ईकाई की ओर से रविवार को प्रदेश भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश भर में पार्टी कार्यालयों को सजाने के साथ ही अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। वहीं, जिला स्तर पर भाजपा की सफल यात्रा से संबधित प्रर्दशनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों को बताया कि स्थापना दिवस को लेकर मनाए जाने वाले कार्यक्रमों के दौरान चरणवार अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक की प्रदेश भाजपा की यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है।
विज्ञापन


सप्ताह भर होंगे ये कार्यक्रम
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि छह अप्रैल को सभी पार्टी कार्यालयों पर सजावट की जाएगी। सात अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व भारतमाता का चित्र लगाकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। आठ व नौ अप्रैल को प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय सदस्य सम्मेलन होंगे। इसमें भाजपा के चुनावी व संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा पर चर्चा होगी। वहीं, 10 से 13 अप्रैल तक पार्टी गांव चलो अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात सदस्यीय समिति गठित
चौधरी ने बताया कि बूथ पर आयोजित कार्यक्रमों में बूथ समिति के सदस्य और पन्ना प्रमुखों, प्राथमिक व सक्रिय सदस्य व वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे। स्थापना दिवस कार्यक्रमों के लिए एक समिति का गठन किया गया है। प्रदेश के महामंत्री संजय राय को इसका संयोजक बनाया गया है। दिनेश शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, अर्चना मिश्रा, शिव भूषण सिंह को समिति का सह संयोजक बनाया गया है।


सपा सरकार में होती थी बंदरबाट
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश सरकार पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप पर भूपेंद्र चौधरी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में लूट और अपराध की चर्चा आज भी लोगों की जुबान पर है। सरकारी धन का जमकर बंदरबाट होता था। सपा ने हमेशा समाज बांटने की राजनीति की है। भाजपा की केंद्र या प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed