फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP targeted SP on the merger of government schools, said- schools were ruins before 2017.

UP: सरकारी स्कूलों के विलय पर भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- 2017 के पहले खंडहर थे स्कूल

Thu, 10 Jul 2025 02:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Jul 2025 02:26 PM IST
सार

सरकारी स्कूलों के विलय को लेकर सवाल उठाने पर भाजपा ने शहर में कई जगह होर्डिंग लगाकर सपा पर पलटवार किया है और शिक्षा के क्षेत्र में योगी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया है।

विज्ञापन
UP: BJP targeted SP on the merger of government schools, said- schools were ruins before 2017.
लखनऊ में लगाए गए होर्डिंग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में परिषदीय स्कूलों के विलय को लेकर राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि सरकार के इस निर्णय से गरीब और पीडीए से जुड़े बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। वहीं, भाजपा ने होर्डिंग के माध्यम से पलटवार किया है और योगी सरकार के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का वर्णन किया है।

विज्ञापन


भाजपा ने शहर में पॉलिटेक्निक चौराहा और कालिदास मार्ग चौराहे पर लगाए गए होर्डिंग में कहा है कि अखिलेश यादव के चार साल में सात लाख बच्चों ने स्कूल छोड़ा। सपा सरकार में स्कूल खंडहर बन गए थे जबकि 2017 के बाद स्कूल समग्र शिक्षा के मंदिर बन गए हैं। होर्डिंग में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधायक मनोज कुमार पांडेय सहित तीन विधायक विधानसभा से असंबद्ध घोषित, सपा ने किया था निष्कासित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शराब से यूपी को 56000 करोड़ रुपये का राजस्व, पांच लाख को रोजगार, आईएसडब्लूएआई ने जारी की रिपोर्ट


भाजपा ने होर्डिंग में पलटवार करते हुए कहा है कि योगी सरकार के कार्यकाल में आठ साल में 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय, 57 जनपदों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, गोरखपुर में पूर्वांचल के पहले सैनिक स्कूल की स्थापना, 680 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का उच्चीकरण किया गया है। इसी तरह असेवित क्षेत्र में 39 नवीन हाईस्कूल, 14 नवीन इंटर कॉलेज का निर्माण, 25,784 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेस, 5568 आईसीटी लैब्स, 7 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना प्रक्रियाधीन है।

बता दें कि हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सरकारी स्कूलों के विलय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। वहीं, सरकार ने कोर्ट में दलील दी है कि विलय की कार्यवाही संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल के लिए बच्चों के हित में की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed