फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP state chief instructs party activists for not putting posters and hoardings on the name of possible candidates.

यूपी चुनाव 2022: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नसीहत, भावी प्रत्याशी के नाम से पोस्टर, होर्डिंग नहीं लगाएं

Wed, 18 Aug 2021 11:56 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Aug 2021 11:56 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की मौजूदगी में लोक भवन में आयोजित भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में कहा कि विधानसभा चुनाव मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों और उनके नाम पर ही जीता जा सकता है।

विज्ञापन
UP BJP state chief instructs party activists for not putting posters and hoardings on the name of possible candidates.
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विधायकों और टिकट के दावेदारों को विधानसभा क्षेत्रों में भावी प्रत्याशी लिखकर पोस्टर, बैनर व होर्डिंग्स नहीं लगाने की नसीहत दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की मौजूदगी में लोक भवन में आयोजित भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में कहा कि विधानसभा चुनाव मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों और उनके नाम पर ही जीता जा सकता है। इसलिए विधायक अपने क्षेत्र में न केवल सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करें बल्कि मोदी-योगी के नाम का ही प्रचार करें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधायक जनता के बीच जाकर उन्हें सरकार की ओर से किए गए कार्यों को बताएं। उन्होंने बुधवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में प्रस्तुत होने वाले अनुपूरक बजट के दौरान सदन में शत प्रतिशत विधायकों को उपस्थित रहने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार मिशन शक्ति के तीसरे चरण की शुरुआत 21 अगस्त से कर रही है। विधायक भी मिशन शक्ति में अपना योगदान दें। इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना सहित अन्य मंत्री मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक सेक्टर के 75 लोगों का सम्मान करें

प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विधायक प्रत्येक सेक्टर के 75 लोगों का सम्मान करें। इनमें चिकित्सकों, महिलाओं, लाभार्थियों, युवाओं सहित अलग-अलग क्षेत्र के लोग शामिल हों।

वर्ष 2022 में लगेगा जीत का चौका : केशव
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा वर्ष 2022 में जीत का चौका लगाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014, 2017 और 2019 के बाद 2022 में भी भाजपा की जीत का अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed