{"_id":"61b6218ed9d7677ac1038143","slug":"up-bjp-s-resolution-is-your-suggestion-our-campaign-will-start-from-december-15-cm-yogi-will-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : भाजपा का सुझाव आपका, संकल्प हमारा अभियान 15 दिसंबर से, सीएम योगी करेंगे शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : भाजपा का सुझाव आपका, संकल्प हमारा अभियान 15 दिसंबर से, सीएम योगी करेंगे शुरुआत
Sun, 12 Dec 2021 09:51 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 12 Dec 2021 09:51 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभियान की शुरुआत करेंगे। जन आकांक्षाओं को घोषणा पत्र का हिस्सा बनाने के लिए आकांक्षा पेटी भी लांच की जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा विधानसभा चुनाव-2022 के घोषणा पत्र में जनता के सुझाव लेने के लिए 15 दिसंबर से ‘यूपी नंबर-1 सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ अभियान शुरू करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभियान की शुरुआत करेंगे। जन आकांक्षाओं को घोषणा पत्र का हिस्सा बनाने के लिए आकांक्षा पेटी भी लांच की जाएगी।
विज्ञापन
संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना ने बताया कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में आकांक्षा पेटी के जरिये जनता से सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में भी जनता के सुझावों पर ही संकल्प पत्र बनाया था। सरकार ने संकल्प पत्र को ही सरकार का संकल्प मानकर वादों को पूरा किया है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी आकांक्षा पेटी लेकर जनता के बीच जाएगी। यूपी को आर्थिक, औद्योगिक, रोजगार, कानून व्यवस्था, शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में नंबर वन बनाने के लिए जनता से सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी प्रमुख महानगरों में संकल्प पत्र समिति के सदस्यों और विभिन्न सामाजिक व व्यवसायिक वर्गों के साथ संवाद स्थापित कर उनके सुझाव एकत्रित किए करेंगे। उन्होंने बताया कि वेबसाइट, ई-मेल और मिस्ड कॉल से भी लोगों के सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन