फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP President said- SP glorifies terrorists and insults martyrs, hit back at Akhilesh

यूपी: भाजपा अध्यक्ष बोले- आतंकियों का महिमामंडन और शहीदों का अपमान करती है सपा, अखिलेश पर किया पलटवार

Thu, 24 Apr 2025 10:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 24 Apr 2025 10:18 PM IST
सार

Pahalgam terror attack: यूपी भाजपा अध्यक्ष ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सपा प्रमुख शहीदों पर भी राजनीति कर रहे हैं। हमारी सरकार आतंकियों को घुसकर मारती है। 

विज्ञापन
UP: BJP President said- SP glorifies terrorists and insults martyrs, hit back at Akhilesh
भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि आतंकियों का महिमामंडन और शहीदों का अपमान सपा की फितरत है। इस घटना से पूरा देश शोकाकुल और मर्माहत है, लेकिन सपा सुप्रीमो शहीदों पर भी राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकियों ने जब भी ऐसी घटनाएं की हैं, मोदी सरकार ने आतंकियों और उनके आकाओं को मिट्टी में मिलाया है। एयर स्ट्राइक हो या सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान को हमेशा करारा जवाब दिया है। पहलगाम के दोषियों को भी उनके कृत्यों की सजा जरूर मिलेगी। हर किसी को पता है कि सपा सरकार के समय आतंकियों के मुकदमे तक वापस लिए जाते थे। तब न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा था। इन्होंने आजमगढ़ को आतंकगढ़ बना दिया, लेकिन हमारी सरकार आतंकियों को घर में घुसकर मारती है। पूरा देश जानता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने पुलवामा का बदला लिया।
विज्ञापन


Pahalgam Attack: राहुल गांधी कल जाएंगे कश्मीर, हमले में घायल लोगों से अनंतनाग में करेंगे मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीदों, राष्ट्र नायकों का अपमान कर रही सपा
उन्होंने कहा कि सपा शहीदों व राष्ट्र नायकों का निरंतर अपमान कर रही है। हाल में इनके महाराष्ट्र के एक विधायक और यूपी से सांसद ने हमारे राष्ट्र नायकों का अपमान किया। अखिलेश यादव ने कार्रवाई करने की जगह दोनों का साथ दिया। यह दर्शाता है कि अखिलेश सिर्फ द्वेष की राजनीति कर रहे हैं। उन्हें समाज की एकता, अखंडता से कोई मतलब नहीं है। अखिलेश को शहीदों की नहीं, बल्कि अपनी छवि की चिंता है। वे शहीदों की बात करते-करते अपनी छवि पर चर्चा करने लगे। जनता उनकी छवि जानती है। भाजपा शहीदों के सम्मान से कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। पहलगाम के आरोपियों को भी मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed