फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP president Pankaj Chaudhary said action will be taken against those who speak against entire society

UP Politics: भाजपा के अंदर जातीय राजनीति पर पंकज चौधरी के तेवर सख्त, बोले- दोबारा ऐसा हुआ तो होगी कार्रवाई

Sun, 28 Dec 2025 09:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Dec 2025 09:43 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है। सर्वसमाज के खिलाफ बात बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
UP BJP president Pankaj Chaudhary said action will be taken against those who speak against entire society
यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कथिततौर पर भाजपा के अंदर पनप रही जातीय राजनीति पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने राजधानी में हुई बैठकों पर तो कड़ी आपत्ति जताई ही थी, अब ब्रज से शुरू की गई अपनी यात्रा के दौरान बैठकों में भी वह यह संदेश दे रहे है। एक दिन पहले आगरा में हुई बैठक में उन्होंने एक बार फिर यह साफ किया कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी और सर्वसमाज की पार्टी है। इसके खिलाफ बात करने वालों कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल ही में लखनऊ में हुई बैठकें फिर न हों, इसके लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं को चेताया गया है। स्पष्ट किया गया है कि अगर कोई ऐसा करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ पार्टी संविधान के अनुसार कार्रवाई होगी। इससे यह साफ है कि यूपी भाजपा में जातीय राजनीति उसे खुद को नुकसान पहुंचाए, इससे पहले ही इस पर लगाम लगाना जरूरी है। नए प्रदेश अध्यक्ष भी इसी मूड पर दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता को सांसद, प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनाती

मथुरा में बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद पंकज चौधरी आगरा पहुंचे। यहां बैठक में उन्होंने कहा कि अखिलेश, लालू, ममता सहित इंडी गठबंधन के दलों में पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए कार्यकर्ता को उनके खानदान में पुनर्जन्म लेना पड़ेगा। भाजपा में जहां जिसकी जरूरत होती है, पार्टी उसे वहां नियुक्त करती है। सांसद, प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनाती है। 

यही नहीं चौधरी ने आगे कहा कि भाजपा की खूबी है कि यहां कोई छोटा या बड़ा कार्यकर्ता नहीं होता। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बड़ा होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2047 के विकसित भारत के विजन में योगदान देने और 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए काम करने को कहा। 

विज्ञापन

पश्चिम को सिर्फ पूरब का न लगूं इसलिए ब्रज क्षेत्र से शुरू की यात्रा

पंकज चौधरी ने कहा कि पश्चिम के कार्यकर्ताओं को ये न लगे कि पूरब के नेता हैं, पश्चिम पर ध्यान नहीं देंगे, इसलिए पहली यात्रा बांके बिहारी का आशीर्वाद लेकर ब्रज क्षेत्र से शुरू की है। ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ता जुझारू हैं, इसलिए सभी का सहयोग जरूरी है। अगर कार्यकर्ता ठान लें तो उन्हें कोई रोक नहीं सकता। लेकिन, अगर वह घर बैठ जाएं तो सफलता नहीं मिल सकती।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed