फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP plans for its membership programme.

UP BJP: भाजपा सांसद यूपी में बनाएंगे 20 हजार नए सदस्य, मेयर-विधायकों सहित पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी

Tue, 20 Aug 2024 07:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Aug 2024 07:06 PM IST
सार

यूपी भाजपा ने सदस्यता अभियान के लिए सांसद से लेकर नगर पालिका अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी तय कर दी है। सांसदों को 20 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

विज्ञापन
UP BJP plans for its membership programme.
भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला। - फोटो : BJP के एक्स अकाउंट से

विस्तार

भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यशाला में तय किया गया है कि यूपी के सभी सांसद कम से कम बीस हजार नए सदस्य बनाएंगे और विधायकों को दस हजार नए सदस्य बनाना होगा। इसी तरह मेयर को 15 हजार, जिला पंचायत अध्यक्ष को दस हजार और नगर पालिका अध्यक्ष को न्यूनतम पांच हजार सदस्य बनाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


इस बार सदस्य बनाने में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सत्यापन अभियान भी साथ-साथ चलेगा। एक ही व्यक्ति दो बार सदस्य न बन सके, इसकी जांच प्रदेश कार्यालय से की जाएगी। इसके लिए अलग से एक टीम बनाई जाएगी। भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत एक सितंबर से केंद्रीय स्तर पर लांचिंग से होगी।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रही सदस्यता अभियान की कार्यशाला में संगठन महामंत्री धर्मपाल ने बताया कि यूपी में दो या तीन सिंतबर को अभियान की लांचिंग होगी। जिलों में चार और पांच सितंबर को लांचिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा मोर्चा को 15 लाख नए युवाओं को जोड़ने, महिला, पिछड़ा और किसान मोर्चा को दस-दस लाख ओबीसी, महिलाएं और किसानों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा दो-दो लाख नए सदस्य जोड़ने पर फोकस करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed