फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP newly appointed president Swatantra Dev Singh take charge today

यूपी: भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज संभालेंगे कार्यभार

Fri, 19 Jul 2019 03:12 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: देव कश्यप Updated Fri, 19 Jul 2019 03:12 AM IST
विज्ञापन
UP: BJP newly appointed president Swatantra Dev Singh take charge today
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार की शाम यहां भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की विधिवत जिम्मेदारी सौंपने की औपचारिकता पूरी करेंगे। भाजपा ने नए अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अमौसी हवाई अड्डे से पार्टी मुख्यालय तक लगभग दो दर्जन स्थानों पर नए अध्यक्ष की अगवानी की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन


इस बीच, पार्टी कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डे से भाजपा मुख्यालय तक रास्ते में बड़ी संख्या में होर्डिंगें लगवाई हैं और कई जगह स्वागत द्वार बनाकर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करने की तैयारी की गई है। कई जगह मंत्रियों की अगुवाई में भी नए अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों की गई हैं। प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि पार्टी मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा सहित कई मंत्री, विधायक व सांसद स्वागत करेंगे। रास्ते में कई जगह नए अध्यक्ष के काफिले पर फूलों से वर्षा की जाएगी और ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी अगवानी होगी।
विज्ञापन


कहां कौन करेगा स्वागत
एयरपोर्ट स्टेट हैंगर पर राज्यमंत्री स्वाती सिंह और रामनिवास यादव, कानपुर रोड मोड़ पर विधायक अविनाश त्रिवेदी,  कृष्णानगर मोड़ पर विधायक जय देवी कौशल, अवध चौराहा पर महापौर संयुक्ता भाटिया, शिवशांति आश्रम पर सिंधी समाज से नानक चंद्र लखमानी,  वीआईपी रोड पर  सरदार परविंदर सिंह, पूर्व विधायक अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, बर्लिंगटन चौराहा पर विधायकत सुरेश श्रीवास्तव, रतन स्क्वायर पर विधायक नीरज बोरा, बापू भवन चौराहा पर मंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा मुख्यालय के बाहर कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल’ के नेतृत्व में स्वतंत्र देव का अभिनंदन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed