यूपी विधानसभा: कार्यवाही के दौरान वीडियो गेम खेलने और तंबाकू खाने में बिजी रहे भाजपा विधायक, वीडियो वायरल
यूपी विधानसभा में भाजपा विधायक कार्यवाही के दौरान मोबाइल पर गेम खेलते और तंबाकू खाते हुए नजर आए। सपा ने इनके वीडियो ट्वीट किए हैं।
विस्तार
यूपी विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान एक भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे थे तो एक मोबाइल पर गेम खेलने में व्यस्त थे। समाजवादी पार्टी ने इनका वीडियो वायरल कर सदन की गरिमा तार-तार करने की बात कही है।
ये भी पढ़ें- Sitapur News: इंटर के छात्र ने प्रधानाचार्य को गोलियों से भूना, हालत गंभीर, बैग में लेकर आया था असलहा
ये भी पढ़ें- किसानों को आश्वासन: मुख्यमंत्री योगी बोले- आप प्राकृतिक खेती कीजिए, बाजार हम देंगे
सपा ने कहा कि इन लोगों ने विधानसभा को मनोरंजन का अड्डा बना रखा है। सपा के अकाउंट से ट्वीट किया गया है कि सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे भाजपा विधायक! महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे, झांसी से भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे। इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब हैं नहीं और सदन को मनोरंजन का अड्डा बना रहे। बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक !
सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे भाजपा विधायक!
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 24, 2022
महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे, झांसी से भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे।
इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब हैं नहीं और सदन को मनोरंजन का अड्डा बना रहे।
बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक ! pic.twitter.com/j699IxTFkp
ये वीडियो 22 सितंबर 2022 के बताए जा रहे हैं। इस दिन सदन की कार्यवाही महिला सदस्यों को समर्पित की गई थी। मुख्यमंत्री योगी ने इस दिन को ऐतिहासिक करार दिया था।