फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up bjp meeting in lucknow

बीजेपी बैठक में बोले योगी- हम लगे हैं, पांच साल में देंगे 70 लाख युवाओं को रोजगार

Tue, 02 May 2017 02:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 May 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
up bjp meeting in lucknow
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार को साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुई। सीएम आद‌ित्यनाथ के साथ ड‌िप्टी सीएम केशव मौर्य और ड‌िप्टी सीएम द‌िनेश शर्मा भी पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री ने जो मार्गदर्शन किया है उसका अनुसरण करके काम करेंगे। बीजेपी की सरकार बनने के बाद एक हलचल पैदा हुई है, वो हलचल है क‌ि जातिवाद, परिवारवाद और तुष्ट‌िकरण की राजनीत‌ि अब नहीं होगी। सीएम ने इस दौरान सरकार के कई कामों की ज‌िक्र क‌िया और आने वाले समय में उनका मुख्य फोकस क‌िन ब‌िंदुओं पर है, इस पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा क‌ि श‌िक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में काम क‌िया जाएगा साथ ही नहीं आबकारी नीत‌ि भी लाई जाएगी।
विज्ञापन


योगी ने कहा, बीजेपी ने जो राजनीत‌ि की उसी से देश का कल्याण हो सकता है। अराजकता से निपटने के ल‌िए कोई चुनौती नहीं है, मोदी जी ने हमारे सामने आदर्श रखा है। हमें तो बस उसी व्यवस्था का हिस्सा बनना है। हमने पिछले सवा दो महीने के अंदर काम किए हैं, जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम किया है।
विज्ञापन


शपथ लेते ही मैंने अधिकारियों के साथ बैठक करके माताओं बहनों की सुरक्षा के बारे में जानकारी ली तो पता चला क‌ि इसके ल‌िए कोई व्यापक ‌इंतजाम नहीं हैं। हमने तुरंत एंटी रोमियो का गठन किया और लागू किया क‌ि ये पूरे प्रदेश में काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत सारे लोगों ने विरोध किया। हर अच्छे काम के विरोध होते हैं। बहुत सारी माताओं-बहनों ने फोन मैसेज और मेल से इस अभियान की तारीफ की और लिखा क‌ि हम भी सुरक्ष‌ित रह सकते हैं।

सीएम ने कहा, अवैध बूचड़खाने बंद करवाने में अधिकारी डरते थे, कहते थे क‌ि छुरा मार दिया जाएगा। मैंने कहा, सत्ता बदल चुकी है अब कोई छुरा नहीं मारेगा। और देखते ही देखते अवैध बूचड़खाने बंद होने लगे और बाकी धीरे-धीरे बंद हो जाएंगे।

हमसे कहा गया क‌ि मांस बंद करने से स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा तो मैंने कहा,  हम तो प्याज-लहसुन तक नहीं खाते हैं हमारे पास क्या कम ताकत है? 

सातवें वेतन आयोग ने बढ़ाया सरकार का बोझ

up bjp meeting in lucknow
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
सीएम ने कहा, पूर्ववर्ती सरकार ने सातवां वेतन लाकर सरकार पर बहुत बोझ डाल दिया है इसके बाद भी हमने किसानों का ऋण माफ किया है। इससे प्रदेश के 86 लाख किसानों को सीधे-सीधे फायदा हो रहा है।

पहली बार आलू के किसानों का समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। बंद हो चुकी चीनी मिलों का वापस चालू करने में सरकार लगी है। यूपी के अंदर एक वीआईपी संस्कृत‌ि थी। बिजली चार जिलों को मिलेगी। मुख्यमंत्री जिस जिले का होगा वहां बिजली मिलेगी। प्रधानमंत्री ने वीआईपी संस्कृत‌ि खत्म करने की बात कही, हमने दूसरे दिन ही लाल बत्ती हटा दी।

बिजली आपूर्ति में भी वीआईपी संस्कृत‌ि खत्म होनी चाह‌िए। हमारे ऊर्जा मंत्री ने इसकी व्यवस्था भी कर दी है। बिजली व्यवस्था सुधरेगी भले ही इसमें कुछ वक्त लग सकता है। 

सरकारें और प्रशासन वही है लेकिन बिजली आपूर्त‌ि के घंटे बढ़ेंगे। ग्रामीण और शहरी इलाकों में गरीबी रेखा के ‌नीचे रहने वालों को निशुक्ल कनेक्शन मिलेगा। बिजली का बिल समय पर भरें और बिजली चोरी न करें। जहां लाइन लॉस कम होगा वहां ग्रामीण इलाकों में भी 24 घंटे बिजली मिलेगी।

उन्होंने कहा, पहले यूपी का मजाक उड़ाया जाता था। कहा जाता था क‌ि जहां से गड्ढे शुरू हों समझ लेना चाह‌िए क‌ि उत्तर प्रदेश की सीमा शुरू हो चुकी है। वहीं ये भी कहा जाता था क‌ि जहां से शाम को अंधेरा शुरू हो समझ लेना चाह‌िए यूपी की सीमा शुरू हो चुकी है।

हम भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेंगे। जब ये सरकार अपने 100 दिन के कार्यों का हिसाब लेकर आएगी तो इन सब मुद्दों पर सार्थक परिणाम लाएंगे।

पहले ऐसा लगता था क‌ि यूपी सरकार को विकास से मतलब ही नहीं हैं। कई ऐसी योजनाएं थी जो लोगों के लिए कल्याणकारी थी पिछली सरकार ने कोई योजना यूपी में लागू नहीं की।

 

न‌िजी डॉक्टरों से ली जाएगी सरकारी अस्पतालों में मदद

up bjp meeting in lucknow
बैठक में सीएम
योगी ने कहा, नमामि गंगे परियोजना देश की नदी संस्कृति बचाने की महत्वपूर्ण योजना है, यूपी सरकार ने इसे भी लागू नहीं किया था। यूपी में 15 जिलों में गंगा की स्वच्छता के लिए संकल्प लिया जाएगा और युद्ध स्तर पर कार्य किया जाएगा।

त्योहारों में भेदभाव नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री कहीं जाते हैं तो एक सप्ताह पहले उस प्रदेश में स्वच्छता अभियान का विशेष अभियान चलता है साथ ही बिजली बचाने के ल‌िए एलईडी अभियान चलता है।

हम इन दोनों अभियानों को अपनाएंगे। एलईडी स्ट्रीट लगाने का अभियान शुरू करेंगे। बीजेपी की बूथ इकाइयां पूरे प्रदेश में स्वच्छता का श्रमदान करके लोगों को इस अभियान से जोड़ेंगे।

हमारे उप मुख्यमंत्री जिस इलाके में दौरे के ल‌िए आएं तो फूल मालाओं से स्वागत के बजाय स्वच्छता अभियान करें और उप मु्ख्यमंत्री को वहां ले जाएं और बताएं क‌ि आपने क्या किया।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कुछ काम शुरू किए गए हैं। 22 करोड़ की आबादी वाला प्रदेश है और स्वास्थ्य की स्थ‌ित‌ि बेहद दयनीय है। कहीं डॉक्टर नहीं हैं तो कहीं दवा नहीं हैं। हमने इसका इंतजाम किया है। जहां चिकित्सक नहीं वहां वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। निजी डॉक्टरों से बात करके वहां बैठने के लिए कहा जाएगा।

कई कार्यकर्ता ऐसे होंगे जो डॉक्टर है तो वो भी अपनी सेवा दे सकता है। इसी प्रकार से प्रदेश में शिक्षा भी बदहाल है। 15 साल से जो लोग रहे हैं उनके आचरण को देखकर लगता है क‌ि वे शिक्षा विरोधी रहे हैं।

उन्होंने कहा, डॉ दिनेश शर्मा इस तरफ काम कर रहे हैं। जुलाई के बाद प्राथमिक यूनिफॉर्म देखकर आप कहेंगे क‌ि ये किसी होमगार्ड की नहीं बल्क‌ि कॉन्वेंट की टक्कर की होगी। साथ ही बढ़िया जूते भी दिए जाएंगे।

पहले लंच के बाद पंचम तल में कोई दिखता नहीं था अब रात 12 बजे तक वहां काम चलता है, ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। हमारे मंत्री दिन-रात लगे रहते हैं।

 

लाएंगे नई आबकारी नीत‌ि

up bjp meeting in lucknow
बैठक में बोलते योगी
मुख्यमंत्री आद‌ित्यनाथ ने कहा, पांच साल में 70 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। हम इसमें लगे हैं। नई उद्योग नीति पर काम हो रहा है। यहां से गया युवा अब वापस आना चाहता है। 

महापुरुषों के नाम पर हमने छुट्ट‌ियां भी कैंसल कर दीं ताक‌ि बच्चे उनके बारे में जानने से व‌ंच‌ित न रह जाएं। हम लोगों के बाद दिल्ली सरकार को भी सदबुद्धि आ गई। हो सकता है क‌ि एमसीडी चुनाव की हार से ऐसा हुआ हो। अब वो भी यही नीत‌ि अपनाएंगे।

हम नई आबकारी नीति लाएंगे। पिछली सरकार ने 2016 में बी 2018 के ठेके दे दिए। हम नई आबकारी नीति में तय करेंगे कि शराब की दुकानें कहां-कहां खुलेंगे। इसके अलावा नई खनन नीति के साथ भी आएंगे। खनन माफिया अब पनप नहीं पाएगा। 

सरकार का जितना राजस्व नहीं आता था उससे ज्यादा पैसा खनन मंत्री ने कमा लिया। बीजेपी ऑफिस में अब हर रोज दो घंटे के ल‌िए एक मंत्री बैठेगा। वहीं सीएम आवास पर भी जनता दर्शन का काम चलता रहेगा।

तहसील दिवस पर सिर्फ खानापूर्त‌ि नहीं होगी। जो समस्या होगी उसका समाधान उसी दिन के अंदर होगा। इसको मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से जोड़ा जाएगा और मैं खुद लोगों से पूछूंगा क‌ि आपकी समस्याओं का समाधान हुआ क‌ि नहीं। अधिकारी और फरियादी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करवाकर पूछूंगा क‌ि क्यों काम नहीं हुआ।

गरीब कन्याओं की शादी नहीं रुकेगी, हम उनकी शादियां करवाएंगे।

यूपी में लोकप्र‌िय हैं योगी

up bjp meeting in lucknow
बैठक में ‌ड‌िप्टी सीएम मौर्य
कार्यक्रम में केशव मौर्य ने कहा, जिस राज्य के प्रभारी माथुर बनते हैं उस राज्य में भाजपा का कमल जरूर खिलता है। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का स्वागत किया।

मौर्य ने कहा, आज 1 मई है, इसे सब मजदूर दिवस के रूप में मानते हैं लेकिन मैं ये भी याद दिलाना चाहूंगा क‌ि ये पं. दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी का वर्ष है। इस वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। आज के दिन मैं असंख्य मजदूर भाइयों को नमन करता हूं। कार्यसम‌ित‌ि की शुरुआत में लक्ष्य 265 प्लस का लक्ष्य था लेकिन बहुत आभारी हूं क‌ि 300 प्लस का लक्ष्य पूरा गया। उन्होंने कहा क‌ि सीएम एक लोकप्र‌िय नेता हैं। हमारा काम गरीबी को म‌िटाना है और हम इसी द‌िशा में काम कर रहे हैं।

दो दिन की इस बैठक में निकाय चुनाव की चुनौतियों पर चर्चा और सरकार के काम जमीन तक पहुंचाने पर चिंतन किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed