{"_id":"656c2a7299df8cb47f0e35a3","slug":"up-bjp-leaders-say-win-in-three-states-is-the-victory-of-pm-narendra-modi-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सीएम योगी बोले, तीन राज्यों में प्रचंड जीत 'मोदी की गारंटी' पर 'जनता के विश्वास की गारंटी' है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सीएम योगी बोले, तीन राज्यों में प्रचंड जीत 'मोदी की गारंटी' पर 'जनता के विश्वास की गारंटी' है
Sun, 03 Dec 2023 04:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Dec 2023 04:14 PM IST
सार
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है और इसे मोदी की गारंटी की जीत बताया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे मोदी की गारंटी पर जनता के विश्वास की गारंटी का परिणाम बताया है और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है।
विज्ञापन
उन्होंने एक्स पर बधाई देते हुए लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चार राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में बीजेपी की भारी बहुमत से हैट्रिक लगना 'मोदी की गारंटी' पर 'जनता के विश्वास की गारंटी' है। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
विज्ञापन
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चार राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में बीजेपी की भारी बहुमत से हैट्रिक लगना 'मोदी की गारंटी' पर 'जनता के विश्वास की गारंटी' है।
विज्ञापन विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को… — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 3, 2023
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि इन नतीजों से साफ है कि भारत के मन में मोदी है। मोदी के मन में भारत है। उन्होंने कहा कि कमल खिलने का मतलब सुशासन और विकास की गारंटी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का पूरे देश की राजनीति में डंका बज रहा है...आज पूरे आत्मविश्वास से हम कह सकते हैं कि भारत के मन में मोदी जी हैं और मोदी जी के मन में भारत है...मध्य प्रदेश में हमारी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ फिर वापस आ रही है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कमल खिल गया है... कमल खिलने का मतलब है सुशासन और विकास की गांरटी।
अभी तक आए रुझानों में कांग्रेस को सिर्फ तेलंगाना में ही जीत मिली है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में हार के साथ ही छत्तीसगढ़ उसके हाथों से निकल गया है।