फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP issued star campaigners list for bypoll on Ghosi seat.

घोसी उपचुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सीएम योगी सहित 40 नेता-मंत्री करेंगे प्रचार

Wed, 23 Aug 2023 12:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Aug 2023 12:47 PM IST
सार

भाजपा ने घोसी में होने वाले उपचुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित 40 नेताओं का नाम शामिल है।

विज्ञापन
UP BJP issued star campaigners list for bypoll on Ghosi seat.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित 40 स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी ने उप चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राधा मोहन दास अग्रवाल को स्टार प्रचारक बनाया गया है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, अनिल राजभर, अरविंद कुमार शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, धर्मवीर प्रजापति, रवींद्र जायसवाल, गिरीश यादव, असीम अरुण, दयाशंकर सिंह, दयाशंकर मिश्रा दयालु, नरेंद्र कश्यप को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बसपा की बैठक में आकाश आनंद भी मौजूद, मायावती ने भतीजे के कंधे पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के लिए भाजपा का प्लान: सवा करोड़ मतदाता बढ़ाने के लिए चलाएगी ‘वोटर चेतना महाअभियान’


राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, दानिश आजाद अंसारी, राकेश राठौर गुरू, केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी, कौशल किशोर, सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को भी स्टार प्रचारक बनाया है। प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय को भी सूची में शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed