फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP high command decides the formula for expansion of Yogi cabinet, 75 age limit will be kept in mind

UP BJP News: भाजपा हाईकमान ने तय किया योगी मंत्रिमंडल विस्तार का फॉर्मूला, 75 आयु सीमा का रखा जाएगा ध्यान

Thu, 27 Feb 2025 01:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 27 Feb 2025 01:10 PM IST
सार

Yogi Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल का विस्तार शीघ्र होगा। आ रही खबरों के अनुसार मंत्रिमंडल से दो से तीन मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। वहीं कुछ चेहरे जोड़े जाएंगे। 

विज्ञापन
UP: BJP high command decides the formula for expansion of Yogi cabinet, 75 age limit will be kept in mind
योगी मंत्रिमंडल विस्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Lucknow News: योगी मंत्रिमंडल की बहुप्रतीक्षित विस्तार जल्द ही होने जा रहा है। महाकुंभ और विधासभा का सत्र पूरा होते ही इस दिशा में काम तेज होगा। सूत्रों के अनुसार यूपी में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर पार्टी हाईकमान ने अपना होमवर्क पूरा कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, दो-तीन मंत्रियों की जहां छुट्टी होगी, वहीं तीन-चार नए चेहरे शामिल होंगे। 

विज्ञापन


लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे नेताओं को होली का तोहफा देने की तैयारी है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव होगा। जिनके विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली हैं या मंत्रियों की परफॉर्मेंस ठीक नहीं है, उन्हें हटाया जाएगा। अहम विभाग के साथ पश्चिम के भी दो चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। वहीं, विस्तार में 75 वर्ष की आयु सीमा का भी ध्यान रखा जाएगा। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश स्तर से इस संबंध में फीडबैक लिया जा चुका है। अगले 8-10 दिनों में विस्तार होने की पूरी संभावना है। 

विज्ञापन

जल्द ही जारी होगी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची 

प्रदेश में भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची जल्द ही जारी होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बीते दिनों कहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव और महाकुंभ के आयोजन की वजह से ही प्रक्रिया कुछ धीमी हो गई थी। अब सूची जारी होने में अब कहीं कोई पेंच नहीं है। 

बीते दिनों जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने में हो रही देरी से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि सूची जारी होने में जो भी बिंदू सामने आए थे, सभी का निस्तारण हो गया है। भाजपा का संगठन सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी है। समाज के सभी वर्गों में हमारा प्रतिनिधित्व है। उन्होंने कहा कि हमारा ही एक ऐसा संगठन है, जिसमें महिलाओं और अनुसूचित जाति समेत सभी वर्गों के लिए काम करने के समान अवसर दिए गए हैं और आगे भी इसका ख्याल रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed