फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP demands to dismiss UP govt.

भाजपा की मांग, यूपी सरकार को बर्खास्त करे केंद्र सरकार

Fri, 11 Dec 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
UP BJP demands to dismiss UP govt.

भाजपा ने शुक्रवार को यहां जीपीओ पर धरना देने के बाद राज्यपाल राम नाईक को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 15 दिन में कानून व्यवस्था ठीक करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन


साथ ही कहा गया, अगर इसमें कोई सुधार न हो तो राज्य सरकार को बर्खास्त करने की केंद्र सरकार से सिफारिश की जाए। इस दौरान भाजपा ने पशु तस्करों द्वारा मारे गए बरेली के दरोगा मनोज मिश्र व प्रतापगढ़ के इंस्पेक्टर अनिल कुमार की हत्याओं को सूबे में कानून का शासन समाप्त हो जाने का प्रमाण बताया। यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास योजनाएं भी पूरी तरह ठप हो गई हैं।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मनोज मिश्र की हत्या के सिलसिले में पार्टी की तरफ से कराई गई जांच की रिपोर्ट भी राज्यपाल को सौंपी।

इस दौरान मनोज मिश्र के पिता मुरारी मिश्र व पत्नी शशि मिश्र मौजूद थीं। जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल ने आश्वस्त किया कि वे मनोज मिश्र के परिवार को हर तरह की सहायता के लिए मुख्यमत्री से बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के विभाग ही बदहाल

UP BJP demands to dismiss UP govt.

डॉ. वाजपेयी ने कहा कि गृह, उच्च शिक्षा, ऊर्जा, गन्ना और पर्यावरण विभाग मुख्यमंत्री के पास ही हैं। पर, इन्हीं का हालत सबसे खराब है। आगरा, एटा, शाहजहांपुर व लखनऊ सहित कई स्थानों पर पत्रकारों पर पुलिसवालों ने हमले किए हैं। तो सहारनपुर व शामली में सिपाही की हत्या और गाजियाबाद में चौकी के भीतर सिपाही की हत्या भी प्रदेश की कानून-व्यवस्था के सच को उजागर कर रही हैं।

धरना को प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल, महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने भी संबोधित किया।

वाजपेयी ने दी पुलिस को नसीहत
वाजपेयी ने पुलिस को कानून व संविधान पालन करने की नसीहत दी। कहा, कानून-व्यवस्था पर ढिलाई ही उनके साथियों की जान को भी खतरे में डाल रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि लखनऊ क्राइम राजधानी बन गया है। विधान परिषद में पार्टी के नेता हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि पुलिस सम्मानित लोगों को झूठे मामलों में फंसाकर उन्हें अपमानित करने का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed