फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP core committee may be extended.

UP BJP: भाजपा की कोर कमेटी का हो सकता है विस्तार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित ये लोग हो सकते हैं शामिल

Sun, 04 Sep 2022 11:21 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 04 Sep 2022 11:21 AM IST
सार

भाजपा की कोर कमेटी में सदस्यों की संख्या बढ़ाकर इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, एक महिला और दलित वर्ग के एक प्रतिनिधि को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, सदस्य बढ़ाने का अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व के जरिए ही होगा।

विज्ञापन
UP BJP core committee may be extended.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव सहित संगठनात्मक कार्यक्रमों और सरकार व संगठन के बीच संतुलन व सामंजस्य के लिए प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी का विस्तार हो सकता है। कमेटी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, दलित और महिला प्रतिनिधि को शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन


भाजपा में प्रदेश सरकार व संगठन के स्तर पर चुनाव कार्यक्रम, संगठनात्मक कार्यक्रम, विपक्षी दलों के खिलाफ रणनीति, जनता व कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर सरकार व संगठन की कार्ययोजना बनाने और निगम, आयोग व बोर्ड में राजनीतिक नियुक्तियां समेत अन्य कार्यों के लिए कोर कमेटी है।
विज्ञापन


कोर कमेटी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यंमत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कोर कमेटी का विस्तार कर इसमें पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, एक महिला और दलित वर्ग के एक प्रतिनिधि को भी शामिल किया जा सकता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के कार्यभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रदेव सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा था कि स्वतंत्र को स्वतंत्र नहीं होने देंगे। वहीं सूत्रों का कहना है कि कोर कमेटी में संतुलन बनाए रखने के लिए स्वतंत्रदेव को शामिल कराया जा सकता है। हालांकि कोर कमेटी में सदस्य बढ़ाने का अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व के जरिए ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed