{"_id":"66f120063fe7dd990901282b","slug":"up-bjp-chief-says-we-will-run-membership-campaign-on-booths-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP BJP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले - बूथों पर सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP BJP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले - बूथों पर सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत करेंगे
Mon, 23 Sep 2024 01:30 PM IST
ishwar ashish
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 23 Sep 2024 01:30 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि बूथों पर सदस्यता अभियान चलाकर हम पार्टी को मजबूत करेंगे। दो सितंबर से 25 सितंबर तक पहले चरण के अभियान के बाद एक अक्तूबर से दूसरा चरण शुरू होगा, जो 15 अक्तूबर को समाप्त होगा।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा पर आधारित दल है। हम लोगों के बीच अपने विचारों के साथ जाते हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। दो सितंबर से 25 सितंबर तक पहले चरण के अभियान के बाद एक अक्तूबर से दूसरा चरण शुरू होगा, जो 15 अक्तूबर को समाप्त होगा।
सदस्यता अभियान प्रारंभ होने के 18 दिन में ही पार्टी ने उत्तर प्रदेश में एक करोड़ नए सदस्य बना लिए थे। सदस्यता अभियान में हरदोई जिले ने 1,74,769 सदस्य बनाकर पहले स्थान पर जगह बनाई। अमरोहा ने 1,69,785 सदस्य बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया। लखनऊ तीसरे स्थान पर है, जहां 1,67,578 सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन
इसी तरह बुलंदशहर चौथे और कुशीनगर पांचवें स्थान पर रहा। बहराइच 1,27,723 सदस्य बनाकर नौवें स्थान पर रहा। वहीं, सबसे ज्यादा 70,010 सदस्य बनाकर आगरा विधानसभा पहले स्थान पर रहा। अयोध्या विधानसभा में 53,585 और बक्शी का तालाब विधानसभा में 47,660 सदस्य बनाए गए।

#WATCH | UP BJP President Bhupendra Chaudhary says, "BJP is an organisation of the party workers. We are among the people with a thought and ideology..." pic.twitter.com/4Bmeih5Pxy
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 23, 2024