यूपी भाजपा अध्यक्ष का फरमान, देवी-देवताओं से तुलना की तो होगी कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले वाराणसी में कृष्ण अवतार और फिर इलाहाबाद में अर्जुन से तुलना किए जाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बैकफुट पर आ गए हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि पोस्टर, होर्डिंग या सोशल मीडिया पर देवताओं के रूप में उनके चित्र न लगाएं। उनकी किसी देवी-देवता से तुलना न करें। भविष्य में ऐसे पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मौर्य ने कहा कि मैं एक साधारण कार्यकर्ता हूं। मुझे प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिला है। कार्यकर्ता अतिउत्साह से बचें। ऐसा कोई काम न करें, जिससे पार्टी और मेरी छवि पर कोई असर पडे़।
जिला इकाईयों के लिए भी जारी किया फरमान
उन्होंने सभी क्षेत्रीय एवं जिला इकाईयों से कहा कि वे अपने क्षेत्र व जिले में किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक प्रचार रोकें और उस पर कार्रवाई भी करें।
सपा-बसपा मुक्त प्रदेश के लिए करें काम
मौर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे प्रदेश को सपा-बसपा मुक्त करने के लिए काम करें।
उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए सपा-बसपा की जातिवादी, परिवारवादी और भ्रष्ट राजनीति से छुटकारा दिलाने पर ध्यान केंद्रित करें।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना चाहते हैं, हम सब उसी के लिए काम करें।